{"_id":"65e577620cb0e2dfa408d7c1","slug":"lok-sabha-election-2024-jaunpur-bjp-candidate-kripashankar-singh-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: जौनपुर से BJP ने कृपाशंकर सिंह को बनाया प्रत्याशी, महाराष्ट्र के कद्दावर नेता रह चुके हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: जौनपुर से BJP ने कृपाशंकर सिंह को बनाया प्रत्याशी, महाराष्ट्र के कद्दावर नेता रह चुके हैं
Mon, 04 Mar 2024 12:57 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:57 PM IST
सार
Jaunpur BJP Candidate Kripashankar Singh: जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने महाराष्ट्र के कद्दावर नेता व जौनपुर के मूल निवासी कृपाशंकर सिंह को प्रत्याशी बनाया है।कृपाशंकर सिंह महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से करियर की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
कृपाशंकर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वांचल में हॉट सीट में शुमार जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट को लेकर चल रहे घमासान पर विराम लग गया। भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र के कद्दावर नेता व जौनपुर के मूल निवासी कृपाशंकर सिंह पर दाव खेला है। कृपाशंकर सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी। वे महाराष्ट्र में कांग्रेस की विलास राव देशमुख सरकार में गृह राजमंत्री भी रह चुके हैं। इनके मैदान में आने के बाद सभी की निगाहें अब इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी पर टिकी है।
विज्ञापन
कृपाशंकर सिंह जौनपुर के तेजीबाजार के सहोदरपुर के मूल निवासी हैं। वह पहली बार 1971 में मुंबई गए। वहां उन्होंने 1972 - 1975 तक रूसेल फार्मा में लैब असिस्टेंट के रूप में काम किया। 1975-1989 तक रोच फार्मा में काम किया। उन्होंने राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत 1977 से यूथ कांग्रेस, सेवादल और कांग्रेस में कम उम्र में शुरू की। पहली बार मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने।
विज्ञापन
कांग्रेस के राज्य महासचिव बने। 1994 से 1999 तक एमएलसी रहे। पहली बार 1999 में महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में वह सांता क्रूज वाकोला सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे और चुनाव जीते। जीत के बाद उनकी लोकप्रियता संगठन में पकड़ को देखते हुए उन्हें विलास राव देशमुख सरकार ने गृह राज्य मंत्री बनाया। इसके बाद इसी सीट से ये दो बार लगातार 2004-14 तक विधायक रहे।
विज्ञापन
2018 में विधानसभा चुनाव हार गये। इन्होंने 2008-12 तक मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी निभाई। 10 सितंबर 2019 को कांग्रेस से इस्तीफा दिया। इसके बाद 7 जलाई 2021 को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी ने इन्हें 4 अगस्त 2021 को महाराष्ट्र का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया। 2024 में पार्टी ने इन पर विश्वास जताते हुए इन्हें इनके गृह जनपद जौनपुर से लोकसभा प्रत्याशी बनाया है।