फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lok sabha election 2024 CM Yogi Adityanath public meeting for Kripashankar Singh in Jaunpur

जौनपुर में CM योगी ने भरी हुंकार: सपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे, कहा- इनके कारनामे तो रावण जैसे हैं

Sun, 19 May 2024 05:07 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 19 May 2024 05:07 PM IST
सार

CM Yogi Jaunpur Visit: जौनपुर लोकसभा सीट से कृपाशंकर सिंह के पक्ष में मतदाताओं को साधने के लिए रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इत्र, इमरती और ईमानदारी के लिए जौनपुर सुप्रसिद्ध है। 

विज्ञापन
Lok sabha election 2024 CM Yogi Adityanath public meeting for Kripashankar Singh in Jaunpur
जौनपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : एक्स/ योगी आदित्यनाथ

विस्तार

जौनपुर लोकसभा के शाहगंज स्थित नेशनल इंटर कॉलेज पट्टी नरेंद्रपुर में आयोजित जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इत्र, इमरती और ईमानदारी के लिए सुप्रसिद्ध जौनपुर की धारा को नमन। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर को प्रचंड जीत दिलाने के लिए वोट करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जौनपुर के इत्र की खुशबू और यहां की इमरती की मिठास और यहां के लोग इमादारी के लिए प्रसिद्ध हैं।
विज्ञापन




उन्होंने इंडी गठबंधन पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि जब भी सपा और कांग्रेस का गठजोड़ हुआ है तब- तब कोई न कोई आतंकी हमला उत्तर प्रदेश में हुआ है। लेकिन भाजपा के सरकार में कहीं गलती से पटाखा भी फूट जाता है, तो पाकिस्तान सबसे पहले बोलने लगता है इसमें कि मेरा हाथ नहीं है।
विज्ञापन

कृपाशंकर सिंह के पक्ष में वोट डालने की अपील

Lok sabha election 2024 CM Yogi Adityanath public meeting for Kripashankar Singh in Jaunpur
जौनपुर जनसभा में मौजूद लोग - फोटो : एक्स/ योगी आदित्यनाथ
कृपाशंकर सिंह के लिए वोट मांगते हुए उन्होंने कहा कि कृपाशंकर बहुत ही अनुभवी हैं। इनके नाम में ही शंकर की कृपा है, ये जौनपुर को मुंबई की तरह चमकाएंगे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जननी और जन्मभूमि से बढ़कर कुछ भी नहीं है।



सीएम योगी ने जनसभा के दौरान सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाया। उन्होंने कहा ये नया भारत है, पहले किसी को छेड़ता नहीं और अगर कोई छेड़ता है तो उसे छोड़ता भी नहीं।
विज्ञापन

कांग्रेस और सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी

Lok sabha election 2024 CM Yogi Adityanath public meeting for Kripashankar Singh in Jaunpur
जौनपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ व भाजपा के अन्य नेता - फोटो : एक्स/ योगी आदित्यनाथ
विपक्ष पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि इनके कारनामे तो रावण के जैसे हैं। कांग्रेस ने एक समय कहा था कि राम हैं ही नहीं। ये कहते हैं राम का मंदिर भारत में नहीं बनना चाहिए। सपा तो इनसे दो कदम आगे है। राम भक्तों पर तो गोली चलाई ही थी, अब इनके महासचिव कहते हैं कि राम मंदिर बेकार बना है। लेकिन देश कहता है होइहैं वही जो राम रचि राखा, होगा वही जो रामलला चाहेंगे।



इस मौके पर मंत्री गिरीश चंद्र यादव, मंत्री अनिल कुमार, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, रमेश चंद्र मिश्र विधायक, रमेश सिंह विधायक, राम चंद्र मिश्र, अनिल तिवारी, अमरनाथ यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शाहगंज विधायक को मोटा कह गए सीएम योगी 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने आपको शाहगंज को हमने ऐसा मोटा विधायक दिया है कि जो सरकार से भी विकास कराता है और खुद भी विकास करता है। सीएम योगी के इस बयान पर जनसभा में मौजूद लोग हंसते हुए लोटपोट हो गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed