फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lok Dal National President Chaudhary Sunil Singh detained after reached varanasi said told SP-BSP are B team of bjp

बनारस पहुंचे लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिरासत में लिए गए, सपा-बसपा को बताया भाजपा की बी टीम

Mon, 08 Mar 2021 01:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 08 Mar 2021 01:50 PM IST
विज्ञापन
Lok Dal National President Chaudhary Sunil Singh detained after reached varanasi said told SP-BSP are B team of bjp
पुलिस हिरासत में चौधरी सुनील सिंह। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में किसान आंदोलन को मजबूती देने के लिए वाराणसी पहुंचे लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वह मिर्जामुराद के करधना गांव में किसान सभा को संबोधित करने जा रहे थे। जंसा पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। मौके पर कपसेठी थाना अध्यक्ष और मिर्जामुराद थाना अध्यक्ष के साथ अन्य थानों की फोर्स भी मौजूद है।

विज्ञापन


वाराणसी पहुंचे चौधरी सुनील सिंह ने भाजपा के साथ सपा और बसपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा भाजपा की बी टीम है। चुनाव में वोट मांगने का काम तो करते हैं लेकिन जीतने के बाद भाजपा का साथ देते हैं। किसानों के अधिकारों की लड़ाई में लोग नहीं लड़ते। सरकार की जिद टूटेगी किसानों को अधिकार मिलेगा। 26 जनवरी की घटना को सरकार द्वारा प्रायोजित बताया।
विज्ञापन


दोपहर में वाराणसी पहुंचे लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की करघना में जनसभा भी आयोजित है। यूपी के प्रभारी प्रदीप हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह मुन्ना उनकी अगवानी के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे तो चौधरी सुनील को एयरपोर्ट पर ही रोकने के लिए जानकारी होने पर पुलिस भी पहुंच गई। इस दौरान गहमागहमी भी लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी पहुंचे तो एयरपोर्ट पर पार्टी से जुड़े लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वाागत भी किया। इस दौरान परिसर में काफी गहमागहमी बनी रही और पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।

लोकदल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहुंचने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर रहा। वहीं सुरक्षा कारणों से परिसर में पुलिस इंतजार करती रही और लोकदल राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए। वहीं परेशान पुलिसकर्मियों ने सुनील चौधरी को रोकने के लिए जंसा और संबंधित थानों को सूचित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed