फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lohia favored social harmony

सामाजिक समरसता के पक्षधर थे लोहिया

Tue, 24 Mar 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Tue, 24 Mar 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Lohia favored social harmony
समाजवादी विचारक डा. राममनोहर लोहिया की जयंती पर सोमवार को जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। सपा के जिला कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने डा. लोहिया के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए रास्ते
विज्ञापन


 पर चलने का संकल्प लिया। समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया और समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया।
विज्ञापन


लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्र के साथ जिला अस्पताल पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सीएमएस डा. भाष्कर राय और डा. एके श्रीवास्तव के साथ मरीजों को फल वितरित किया। इसके पहले कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर बैठक कर डा.
विज्ञापन
विज्ञापन


 लोहिया के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर महासचिव डा. लक्ष्मीकांत यादव, उपाध्यक्ष विनोद यादव, विकास सरोज थे। समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह के साथ जिला अस्पताल पहुंचे कार्यकर्ताओं ने रक्तदान

 किया। रक्तदान करने वालों में अतुल सिंह, नवनीत यादव आदि थे। उधर सपा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजनारायण बिंद की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि डा. लोहिया समानता के आधार पर


 सामाजिक समरसता के पक्षधर थे।  इस मौके पर लोगों ने डा. लोहिया के नक्से कदम पर चलने का संकल्प लिया। संगोष्ठी को वीरेंद्र प्रताप सिंह, यशवंता यादव, डा. अवधनाथ पाल, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, ज्वाला प्रसाद यादव,

  राजन यादव, सुशील दुबे, हिसामुद्दीन ने भी संबोधित किया। इस मौके पर रामधारी पाल, गजराज यादव, सुशील आदि थे। संचालन श्यामबहादुर पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed