{"_id":"580a73b04f1c1b9f1b705cb7","slug":"lock-personnel-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाबंद कर कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाबंद कर कर्मियों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sat, 22 Oct 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
कलीचाबाद जल निगम दफ्तर पर ताला बंद कर प्रदर्शन करते कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले छह महीने से वेतन न मिलने से परेशान जल निगम के कर्मचारियों का आक्रोश शुक्रवार को फूट पड़ा। कर्मचारियों ने कलीचाबाद स्थित जल निगम कार्यालय में तालाबंद कर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। चेतावनी दी कि उनके वेतन का भुगतान शीघ्र नहीं किया गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।
जलनिगम के निर्माण खंड और तृतीय रख रखाव खंड के कर्मचारियों की ओर से गठित संघर्ष मोर्चा ने 17 अक्तूबर को ही दोनों खंड के अधिशासी अभियंता को पत्रक देकर चेतावनी दी थी कि 20 अक्तूबर तक उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वे कार्यालय में तालाबंद करेंगे।
इस चेतावनी के मुताबिक शुक्रवार को कर्मचारी दफ्तर पहुंचे। एक्सईएन एमए किदवई अपने कार्यालय में आकर बैठे थे। करीब 40 से अधिक की संख्या में कर्मचारी नारेबाजी करते हुए कार्यालय पहुंचे। कर्मचारियों का आक्रोश देख एक्सईएन दफ्तर से निकल गए।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने मुख्य गेट में ताला बंद कर वहीं धरने पर बैठ गए। कहा कि अब जबतक उनके वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा तबतक काम पर नहीं लौटेंगे। जल निगम कर्मचारी संघ के प्रांतीय उप महामंत्री प्रदीप अस्थाना, संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव, कृष्ण चंद्र, विधमान सिंह, मो. असलम, फिरोज अहमद, द्वारिका, मंसूर हसन आदि रहे।