फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Listening to the song with earphones on the track, the train was cut to death

ट्रैक पर कान में ईयरफोन लगाकर सुन रहा था गाना, ट्रेन से कटकर मौत

Tue, 23 Feb 2021 05:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 05:28 PM IST
विज्ञापन
Listening to the song with earphones on the track, the train was cut to death
मुंगराबादशाहपुर। वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल रूट पर पकड़ी गांव के पास ईयरफोन लगाकर रेलवे लाइन पर टहल रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रेन का ड्राइवर लगातार हार्न बजाता रहा, लेकिन ईयरफोन लगा होने के कारण युवक उसकी आवाज नहीं सुन सका। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी दिनेश सिंह के मकान के पास से ही रेलवे लाइन गुजरी है। मंगलवार को उनका पुत्र हर्षित सिंह (18) कान में ईयरफोन लगाकर बेफिक्री से रेल पटरी पर टहल कर गाने सुन रहा था। इसी बीच वाराणसी की तरफ से प्रतापगढ़ जा रही ट्रेन वहां पहुंची। लोगों के मुताबिक युवक को पटरी पर देखकर ट्रेन का ड्राइवर तेज हार्न बजाता रहा, लेकिन ईयर फोन लगे होने की वजह से युवक को सुनाई नहीं पड़ा। इंजन से कटकर उसकी मौत हो गई। लोग दौड़े और मोबाइल नंबर के आधार पर घर वालों को सूचना दी। पुलिस को सूचना मिली और लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed