फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Listening to the Bhagwat Katha leads to a person's salvation: Anilesh

भागवत कथा सुनने से मनुष्य का होता है उद्धार : अनिलेश

Tue, 09 Jun 2026 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Listening to the Bhagwat Katha leads to a person's salvation: Anilesh
बक्शा विकास खण्ड के उमरक्षा गांव में भागवत कथा के पूर्व निकली कलश यात्रा। स्रोत-संवाद - फोटो : सांकेतिक
बक्शा। उमरक्षा गांव स्थित मृत्युंजय महादेव धाम में श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ से पहले सोमवार को गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। यज्ञ स्थल से निकली यात्रा गांव भ्रमण करते हुए हनुमान मंदिर से सई नदी पहुंची। मुख्य यजमान सहित 101 महिलाएं नदी से कलश में जल लेकर यज्ञ स्थल पहुंची।
विज्ञापन

कलश यात्रा में सम्मिलित महिलाओं युवतियों ने घड़े में जल लेकर जयकारे के साथ रवाना हुई। यज्ञाचार्य कथा ब्यास पंडित अनिकेश शुक्ल महाराज ने बताया कि विद्वान ब्राह्मणों की टीम ने मंत्रोच्चार से यज्ञ स्थल पर मंगल कलश यात्रा पश्चात वेदी निर्माण, पूजन एवं कथा महात्म्य का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

शाम को कथा ब्यास महाराज ने कुंती चरित्र परीक्षित श्राप एवं कपिल देवहूति संवाद की कथा श्रवण करवाते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा संकल्प मात्र से जीवन का उद्धार हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा ब्यास ने कहा कि कलयुग में पापी भी अगर सात दिन बैठकर श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कर ले तो उसे भी कष्ट से मुक्ति मिल जाएगी। इस दौरान मुख्य यजमान आयोजक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, पद्यावती उपाध्याय, सतीश उपाध्याय, नीलम उपाध्याय, अजीत प्रजापति आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed