{"_id":"570ab0da4f1c1b5973c810c8","slug":"listen-public-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता दरबार लगाकर मंत्री ने सुनी समस्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता दरबार लगाकर मंत्री ने सुनी समस्या
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Mon, 11 Apr 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
शाहगंज निरीक्षण भवन में शनिवार को जनता की समस्या सुनते राज्यमंत्री शैलेंद्र यादव ललई।
नियोजन एवं ऊर्जा राज्य मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने रविवार को डाकबंगले पर जनता दरबार लगाया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शिकायत लेकर पहुंचे। मंत्री ने सभी की समस्या सुनते हुए उसका निस्तारण कराया। यहां 200 फरियादियों ने मंत्री के समक्ष अपनी समस्या बताई।
विगत कई महीनों से ललई यादव जनता दरबार लगा रहे हैं। प्रत्येक रविवार को लगने वाले जनता दरबार में जिले ही नहीं आस पास के जिलो से भी लोग फरियाद लेकर आते हैं। रविवार को अवैध आरा मशीनों पर लगाम लगाने, पुलिस अधिकारियों पर नकेल कसने सहित भूमि विवाद के कई मामले आए।
जहां राज्य मंत्री ने मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होनी चाहिए। उन्हंने कहा कि जो भी कानून अपने हाथ में लेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। भूुिम विवाद के मामलों का प्रमुख्ता से निस्तारण कराने का निर्देश दिया। बिजली विभाग के अधिकारियों पर मंत्री खासा नाराज हुए। उन्होंने जर्जर तारों को बदलने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर एसडीएम राकेश गुप्ता, तहसीलदार रमाकांत वर्मा, सीओ जटाशंकर राव, हाईकोर्ट के अधिवक्ता संजय यादव, ब्लाक प्रमुख मनोज यादव, इंस्पेक्टर कोतवाली मंजय सिंह, एसओ खेतासराय प्रमोद यादव, एसओ खुटहन रमेश यादव, बीडीओ सुइथाकला, खुटहन और सोंधी सहित कई गांवों के ग्राम प्रधान मौजूद थे।