माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी के लिए कक्ष निरीक्षकों की सूची अभी तक तैयार नहीं हो सकी है। परीक्षा के लिए 218 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्र पर कितने कक्ष निरीक्षक ड्यूटी करेंगे इसकी तैयारी अभी तक नहीं हो पाई है। अगले सप्ताह तक सूची जारी होने की संभावना है।
बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी के अंतिम सप्ताह में होनी है। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने की के लिए कक्ष निरीक्षकों का डिटेल तैयार हो रहा है। अगले सप्ताह तक कक्ष निरीक्षकों की सूची तैयार हो जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की मानें तो कक्ष निरीक्षकों की संख्या का डिटेल तैयार हो गया है। शिक्षकों को जल्द ही सूचना भेजने का काम शुरू हो जाएगा। जिले में यूपी बोर्ड के 660 कॉलेज संचालित हैं। इनमें 33 जीआईसी, 150 वित्तपोषित और 471 वित्तविहीन कॉलेज शामिल है। इस बार बोर्ड परीक्षा में 1लाख 54 हजार 613 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 74938 और इंटर के 79675 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। छात्रों को किसी केंद्र पर परीक्षा देना है, इसका इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड मानक के तहत परीक्षा केंद्र बना दिया है। जल्द ही छात्रों को इसकी सूचना मिल जाएगी। बोर्ड परीक्षा से पहले प्री बोर्ड परीक्षा कराने के लिए सभी कॉलेजों को पत्र जारी कर दिया गया है।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार