फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   List of 238 centers released for board examination

बोर्ड परीक्षा के लिए जारी हुई 238 केंद्रों की सूची

Wed, 27 Jan 2021 05:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
List of 238 centers released for board examination
जौनपुर। बोर्ड परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 238 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए केंद्रों में त्रुटि में सुधार के लिए 30 जनवरी तक विद्यालय के प्रधानाचार्य आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। वित्तपोषित विद्यालय भी यदि परीक्षा केंद्र बनने से वंचित रह गए हैं तो वह केंद्र बनने के लिए आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

नकल विहीन सुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए तैयारी चल रही है। दागी परीक्षा केंद्रों को इस बार केंद्र नहीं बनाया जाएगा। सत्र 2020-21 की बोर्ड परीक्षा में इस बार 163461 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। हाईस्कूल की परीक्षा में 87995 में छात्र परीक्षा में बैठेंगे। जिसमें 44837 छात्र और 43158 छात्राएं शामिल हैं। इसी प्रकार इंटर की परीक्षा में कुल 75466 छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। जिसमें 38743 छात्र और 36723 छात्राएं शामिल हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए 238 केंद्र बनाए गए हैं। किसी भी विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने में कोई आपत्ति दर्ज करानी है तो वह 30 जनवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। सत्र 2019-20 की परीक्षा में भी 238 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार दो नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इनसेट--
अनियमितता में दो केंद्र किए गए डिबार
जौनपुर। सत्र 2020 की बोर्ड परीक्षा के दौरान केंद्र पर अनियमितता मिलने पर जिले के दो परीक्षा को डिबार कर दिया गया है। पिछले साल परीक्षा के दौरान इन दोनों पर अनियमितता मिली थी। जिन दो परीक्षा केंद्रों को डिबार किया गया है उनमें बनबासू इंटर कालेज डोभी और कंचन बालिका इंटर कालेज बरावां शामिल हैं। यह दोनों केंद्र चालू सत्र की परीक्षा में केंद्र नहीं बनाए जाएंगे। डीआईओएस राज कुमार पंडित ने बताया कि परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी हो गई है। केंद्र बनाने यदि कोई भूल हुई है तो उसके लिए आपत्तियां मांगी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed