फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lions Club Suraj beats Lions Club Men

लायंस क्लब सूरज ने लायंस क्लब मेन को दी मात

Mon, 24 Feb 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Lions Club Suraj beats Lions Club Men
शिया पीजी कॉलेज के मैदान में आयोजित मैत्री मैच का पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन ने बाल को बैट से मारकर ? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर मेन और लायंस क्लब जौनपुर सूरज के बीच रविवार को मैत्री मैच खेला गया। शिया कॉलेज के मैदान पर हुए मैच में लायन्स क्लब सूरज की टीम विजई रही। आशीष त्रिपाठी मैन ऑफ द मैच, डॉ.अजीत कपूर को बेस्ट बैट्समैन और अमित पांडेय को बेस्ट बॉलर चुना गया।
विज्ञापन

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराई। लायंस क्लब मेन के अध्यक्ष अमित पांडेय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। उनकी टीम ने निर्धारित 12 ओवर में दो विकेट पर 125 रन बनाए। इसमें डॉ.अजीत कपूर ने 46, अमित पांडेय ने 29, संजय श्रीवस्तव ने 26, मनोज चतुर्वेदी 10, शकील अहमद ने 4 रनों का योगदान दिया। संतोष मौर्य, आशीष, विशाल यादव ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी लायंस क्लब सूरज की टीम ने 9.4 ओवर में 126 रन बनाकर मैच जीत लिया। आशीष त्रिपाठी ने 56, विशाल यादव ने 22, डॉ.रंजीत श्रीवास्तव ने 14, विकास साहू 13 व राजेंद्र खत्री ने 4 रन बनाए। लायनेस मंडलाध्यक्ष ममता उपाध्याय व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.वीएस उपाध्याय ने पुरस्कार वितरित किया। इस अवसर पर डॉ.वीएस उपाध्याय ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर के लिए समय देना आवश्यक है। स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम व खेल जरूरी है। अच्छी सेहत का संदेश ही इस मैत्री मैच का मकसद है। सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने कमेंट्री और विवेक यादव व भानु शर्मा ने अंपायरिंग की। इस मौके पर शत्रुधन मौर्य, संजय श्रीवास्तव, नसीम अख्तर, डॉ.समीर दुबे, डॉ.राकेश सिंह, राजेश गुप्ता, अशोक मौर्य, संजय सिंघानिया, रंजीत सिंह, विनोद कुशवाहा, विकास साहू, शिया डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ.सै.सादिक रिजवी, अरुण त्रिपाठी, नीलम पांडेय, ज्योति कपूर, सोमेश्वर केसरवानी, राधेरमण जायसवाल, त्रिपुंड भास्कर, अजय आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed