फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lions Club Kshitij celebrated Hindu New Year and Grand Dandiya Festival

लायंस क्लब क्षितिज ने मनाया हिंदू नववर्ष व भव्य डांडिया महोत्सव

Tue, 05 Apr 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Lions Club Kshitij celebrated Hindu New Year and Grand Dandiya Festival
शहर स्थित एक लॉन में हिन्दी नववर्ष मनाते लायंस क्लब क्षितिज के सदस्य। विज्ञप्ति - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज की ओर से हिंदी नववर्ष व चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन शहर के एक लॉन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लायन संजय गुप्ता ने मां की आरती गाकर किया।
विज्ञापन

वृंदावन से आई झांकी ने राधा कृष्ण की झांकी और वृंदावन के फूलों की होली से लोगों का मन मोह लिया। महिलाओं ने भव्य डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान डांडिया नृत्य में बेस्ट कपल डांस के लिए लायन विशाल बरनवाल और एकता बरनवाल को व बेस्ट मेल डांस के लिए विवेक शेठी को प्रथम व अमिताभ गुप्ता को द्वितीय पुरस्कार व बेस्ट फीमेल डांस के लिए प्रिया सिंह को प्रथम पुरस्कार व दीपशिखा को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। बेस्ट ड्रेसअप मेल के लिए आशीष सिंह को व बेस्ट ड्रेसअप फीमेल के लिए आकांक्षा द्विवेदी को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि लायंस क्लब क्षितिज ने बहुत ही कम समय में सेवा और सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ हिस्सा लेकर समाज में अपना अलग स्थान बनाया है। क्लब के आगे बढ़ने की कामना की। विशिष्ट अतिथि डा. क्षितिज शर्मा ने कहा कि मैं जब भी इस संस्था में आता हूं, सदस्यों को एक नई ऊर्जा से भरा हुआ पाता हूं। विशिष्ट अतिथि लायंस क्लब के उप मंडल अध्यक्ष सौरभ कांत ने कहा कि जो सेवा भाव और समर्पण कि भावना लायंस क्लब क्षितिज के सदस्यों अंदर दिखाई देती है वह आज तक मैंने किसी भी अन्य क्लबों में नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन संजय गुप्ता व अवनींद्र तिवारी ने किया। क्लब के अध्यक्ष जय कृष्ण साहू ने हिंदू भारतीय संस्कृति के अनुसार नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष प्रारंभ होता है। इस दिन से चैत्र नवरात्रि का 9 दिन का महापर्व का भी प्रारंभ होता है। इस अवसर पर राजुल श्रीवास्तव, संस्थाध्यक्ष जय कृष्ण साहू व चेतना साहू, संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू व यवनिका सिंह, जोन चेयरपर्सन दिलीप सिंह व अर्चना सिंह, सचिव प्रदीप सिंह व नीतू सिंह, कोषाध्यक्ष अजीत सोनकर व सुषमा सोनकर, उपाध्यक्ष विष्णु सहाय व सीमा सहाय, डायरेक्टर अतुल सिंह व आराधना सिंह आदि ने मां दुर्गा की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। मौके पर डा. बीएस उपाध्याय, ब्रम्हेश शुक्ला, रजनीकांत द्विवेदी, निशाकांत द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed