फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   lineman death case action to relieve SSO in jaunpur

Jaunpur : लाइनमैन की मौत के मामले में एसएसओ पर गिरी गाज, किया गया कार्यमुक्त; मृतक की पत्नी को मिलेगा नौकरी

Sun, 24 Mar 2024 02:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 24 Mar 2024 02:31 PM IST
सार

जौनपुर जिले में लाइनमैन की मौत के मामले में एसएसओ के खिलाफ एक्शन लिया गया है।उस पर कार्रवाई करते हुए कार्यमुक्त कर दिया गया है। वहीं मृतक के परिजनों को 12.5 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। वहीं पत्नी को संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी मिलेगी।

विज्ञापन
lineman death case action to relieve SSO in jaunpur
लाइनमैन की मौत के मामले में एसएसओ पर गिरी गाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र लेवरूवा गांव निवासी लाइनमैन की शनिवार को हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। इस मामले में रविवार को दिशापुर सब स्टेशन पर तैनात एक एसएसओ विवेक कुमार सिंह पर कार्रवाई करते हुए उसे कार्यमुक्त कर दिया गया। वहीं, मृतक के परिजनों को बिजली निगम की ओर से 12.5 लाख रुपये का मुआवजा और उसकी पत्नी को संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दी जाएगी। रविवार को ग्रामीणों द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद बिजली निगम हरकत में आया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


यह है पूरा मामला
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की सूचना पर थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय व सरकी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए। प्रदर्शन कर रहे लोग अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े थे। सूचना मिलने पर एसडीओ केराकत रमेश वैश्य भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने उच्चाधिकारियों से परिजनों की फोन पर बात कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने बताया कि मृतक को 7.5 लाख रुपये की बीमा राशि व पांच लाख रुपये विभाग की तरफ से दिया जाएगा। इसके अलावा मृतक की पत्नी को संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी भी दी जाएगी। विभागीय अधिकारियों द्वारा मिले आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस मौके पर श्याम सिंह, संजय सिंह, शितलादान सिंह, रामदयाल सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed