{"_id":"648dff9d4b9d070e410fe704","slug":"license-of-four-shops-suspended-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-1113-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: चार दुकानों के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: चार दुकानों के लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
जौनपुर। खरीफ अभियान के तहत जिले में कृषकों को उचित दर पर उच्च गुणवत्तायुक्त बीजों की उपलब्धता एवं वितरण कराने के लिए शनिवार को राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने तहसीलवार बीज बिक्री प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान 74 बीज बिक्री के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 27 नमूने लेकर 13 को चेतावनी दी गई, जबकि चार बीज बिक्री प्रतिष्ठानों का लाइसेंस निलंबित किया गया है।
तहसील सदर में उप कृषि निदेशक जय प्रकाश, तहसील शाहगंज एवं मछलीशहर में जिला कृषि अधिकारी केके सिंह, तहसील केराकत में उप कृषि प्रसार अधिकारी स्वाति पाहूजा, तहसील मड़ियाहूं में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी अमित कुमार व तहसील बदलापुर में वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए रवींद्र कुमार के नेतृत्व में संबंधित तहसीलों के उप जिलाधिकारीयों की संयुक्त टीम की ओर से छापे की कार्रवाई की गई। इस दौरान बीज बिक्री प्रतिष्ठानों पर स्टॉक एवं बिक्री का निरीक्षण किया गया, बिक्री रसीद के माध्यम से बिक्री की जांच की गई, संदेहास्पद बीज के स्टॉक का नमूना लेकर परीक्षण लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जिला कृषि अधिकारी केके सिंह ने कृषक खाद भंडार लालबाजार, मौर्या बीज भंडार सिकरारा, किसान बीज भंडार लालाबाजार एवं आशीष बीज भंडार मछलीशहर का बीज अधिनियम 1883 के अनुसार बीजों का बिक्री नहीं किए जाने के कारण उक्त बीज बिक्री प्रतिष्ठानों का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए एक सप्ताह के अंदर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण मांगा है।