फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lekhpal wrote two brothers of different castes, DM suspended

Jaunpur: दो भाइयों को अलग-अलग जाति का प्रमाणपत्र जारी, डीएम ने लेखपाल को किया निलंबित

Sun, 18 Dec 2022 09:19 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 18 Dec 2022 09:19 AM IST
सार

जौनपुर जिले के बोडसर खुर्द के लेखपाल ने दो भाइयों को अलग-अलग जाति का प्रमाणपत्र जारी कर दिया। संपूर्ण समाधान दिवस में यह मामला सामने आया तो जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने लेखपाल को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
Lekhpal wrote two brothers of different castes, DM suspended
संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर लोगों की समस्या सुनते डीएम मनीष कुमार वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के बोडसर खुर्द के लेखपाल रितेश कुमार ने दो भाइयों को अलग-अलग जाति का प्रमाणपत्र जारी कर दिया। शनिवार को केराकत में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में यह मामला सामने आया तो जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने लेखपाल को निलंबित कर दिया। वहीं, नक्शा संशोधित नहीं करने पर कानूनगो शैलेंद्र सिंह से जवाब तलब किया। कहा कि जनता की समस्याओं को त्वरित समाधान होना चाहिए।

विज्ञापन


जिले की सभी छह तहसीलों में कुल 364 मामले आए, जिसमें 40 का समाधान मौके पर किया गया। केराकत में डीएम ने जनता की समस्याएु सुनीं। यहां 147 मामले आए, जिसमें 14 का समाधान हुआ। डीएम ने भूमि विवाद के मामलों में लेखपाल और पुलिस की संयुक्त टीम को भेजकर समाधान कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


उन्होंने सभी लेखपालों को निर्देशित किया कि पंचायत भवन में रोस्टर के अनुसार अनिवार्य रूप से बैठें। इस मौके पर सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह, एसडीएम माज अख्तर, तहसीलदार अमित कुमार, डीडीओ बीबी सिंह आदि मौजूद थे। शाहगंज तहसील में एडीएम वित्त ने जन सुनवाई की। यहां 85 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें 14 का निस्तारण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मौके एसडीएम अंकित कुमार, तहसीलदार महेंद्र प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह, सीओ चोब सिंह, प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय आदि मौजूद रहे। मछलीशहर तहसील में एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया ने समस्याएं सुनीं। यहां 97 शिकायतें आईं, जिनमें पांच का निस्तारण किया गया।

बदलापुर में एडीएम गणेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 39 मामले आए, जिनमें सात का निस्तारण हुआ। इस मौके पर एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र प्रताप सिंह, सीओ शुभम तोंदी, बीडीओ नितिन कुमार, एसडीओ विद्युत रंजीत कुमार, पूर्ति निरीक्षक विजय शाहनी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed