फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Leader of Opposition hands over a check of Rs 2 lakh to Mangesh's family, demands investigation by independent agency

Jaunpur News: विप के नेता प्रतिपक्ष ने मंगेश के परिजनों को साैंपा दो लाख का चेक, स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग

Thu, 19 Sep 2024 04:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Leader of Opposition hands over a check of Rs 2 lakh to Mangesh's family, demands investigation by independent agency
बक्शा। सुल्तानपुर जनपद में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए मंगेश यादव के परिजनों को नेता विपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव और जिलाध्यक्ष ने बुधवार को दो लाख का चेक सौंपा। बक्शा थाना क्षेत्र के अगरौरा गांव पहुंचे नेता विपक्ष ने मंगेश इनकाउंटर की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराए जाने की मांग की। उन्होंने मंगेश के पिता राकेश यादव, मां शीला देवी और बहन प्रिंसी यादव से मिल फिर से सांत्वना दी। बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परिवार की स्थिति को देखते हुए दो लाख की मदद भेजे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी के डीजीपी भी स्वीकार कर चुके हैं कि मंगेश का इनकाउंटर हुआ है उनके सच स्वीकार कर लेने से साबित हो चुका है कि यह हत्या है। इसकी स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जानी चाहिए। मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बयान पर लालबिहारी ने कहा कि उनकी बात की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है, वे अभी क्या बोल रहे हैं दो घंटे में क्या बोल देंगे कहा नहीं जा सकता। उन्होंने डीएम की जांच पर भरोसा न होने की बात कहते हुए कहा कि प्रदेश में जाति देखकर इनकाउंटर किया जा रहा है। मंगेश के कनपटी में गोली मारी गई इससे साबित होता है कि यह इनकाउंटर नहीं हत्या है। उन्होंने सवाल उठाया कि जो शख्स चप्पल पहनकर इनकाउंटर कर रहा हो उसे से अब तक सस्पेंड कर देना चाहिए था। सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि पुलिस वाले मंगेश की बहन का बयान धमकी देकर लेते हैं। इस दौरान सांसद बाबू सिंह कुशवाहा, सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या, मल्हनी विधायक लकी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, संगीता यादव, आरिफ हबीब, ऋषि यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट

10 साल में देश पर कर्ज 205 लाख करोड़ पहुंचा

जफराबाद। नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लालबिहारी यादव ने कहा कि बीते 64 सालों में देश पर 56 लाख करोड़ का विदेशी कर्ज था, जबकि 10 साल में यह कर्ज बढ़ कर 205 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। वह सिरकोनी के बिशुनपुर मझवारा निवासी सपा नेता रत्नाकर चौबे के आवास पर आयोजित निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अब तक कितना विकास हुआ है, कितनी फैक्ट्रियां लगी हैं, कितने विद्युत संयंत्र केंद्र स्थापित हुए हैं और कितने लोगों को रोजगार मिला है। यह सबको पता है। भाजपा की केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार सब भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए एमएलसी आशुतोष सिन्हा, डॉ. सरफराज खान, ईश्वर लाल यादव, जमाल हाशमी, लालबहादुर यादव, अमर बहादुर, राजेंद्र टाइगर यादव, घनश्याम यादव, अखिलेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed