फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lay the pipeline in 20 days then you will have to pay damages if broken

20 दिन में बिछा लें पाइप लाइन, फिर तोड़ा तो देना होगा हर्जाना

Sat, 21 Nov 2020 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Lay the pipeline in 20 days then you will have to pay damages if broken
जौनपुर। शहर के वाजिदपुर तिराहे से नईगंज तिराहे तक निर्माणाधीन फोरलेन के दायरे में आने वाले सभी बिजली, टेलीफोन के पोल और पेड़ को डीएम ने शीघ्र हटाने के निर्देश दिए हैं। जलनिगम को भी हिदायत दी है कि 20 दिनों के अंदर सीवर और पाइप लाइन बिछाने का कार्य इस क्षेत्र में पूरा कर लें। फोरलेन बनने के बाद सड़क पर तोड़फोड़ हुई तो संबंधित विभाग से उसका हर्जाना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

वर्षों से बदहाल पड़ी वाजिदपुर तिराहे से पॉलीटेक्निक चौराहा होते हुए नईगंज तिराहे तक जाने वाली सड़क का कायाकल्प किया जा रहा है। अतिव्यस्त सड़क को फोरलेन बनाते हुए सुंदरीकरण होगा। इसके मध्य में डिवाइडर बनेगा और बीच में जगह-जगह स्ट्रीट लाइट व फूलदार पौधे लगाए जाएंगे। फोरलेन का निर्माण मार्च तक पूरा कर लिया जाना है। इसके लिए बजट भी अवमुक्त हो चुका है। निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने में बिजली के पोल व किनारे पर मौजूद पेड़ बाधा बन रहे हैं। इस इलाके में सीवर व पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी प्रस्तावित है। सड़क बनने के बाद पाइप व सीवर लाइन डाले जाने से फिर से गड्ढे बन जाएंगे। इसके मद्देनजर डीएम ने संबंधित सभी विभागों की बैठक कर उन्हें अपने हिस्से के कार्य शीघ्र पूरा कराने को कहा, जिससे फोरलेन के निर्माण में कोई अड़चन न आए। उन्होंने वन विभाग को निर्देश दिया है कि जो भी पेड़ काटे जाएंगे, उनकी शिफ्टिंग के लिए काम न रोकें। नगर पालिका के ईओ को स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए अभी से एस्टीमेट तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed