फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lawsuit filed against the secretary of 13 committees and a private vendor

13 समितियों के सचिव व एक प्राइवेट विक्रेता के विरुद्घ मुकदमा दर्ज

Sun, 30 Aug 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Lawsuit filed against the secretary of 13 committees and a private vendor
जौनपुर। जिले के मानक दरकिनार कर किसानों को यूरिया वितरित करने के मामले में 13 साधन सहकारी समितियों के सचिवों और एक निजी दुकान के संचालक के विरुद्ध मुकदमा कराया गया है। डीएम के निर्देश पर साधन सहकारी समिति के सचिवों पर एआर कोआपरेटिव और दुकानदार पर जिला कृषि अधिकारी ने मुकदमा कराया है। जिले के साधन सहकारी समिति कुद्दुपुर व शाहबड़ेपुर, पतहना, चौरहा, खुदौली, जैगहा, शाहगंज, खेतासराय, रामनगर विधमौया, विजयगिरी, तेजगढ़ तेलियानी, नीभापुर, बनबीरपुर व गरियांव सहित डीसीएफ राम्मनगंज, बारी, बभनियांव व आईआईएफएफडीसी कमासीन ने मिलकर कुल 20 किसानों को मानक को दरकिनार कर यूरिया बांटा दिया था। इस दौरान किसानों को 50 बोरी से लेकर 200 बोरी तक यूरिया बांटी गई है। वितरण ऑनलाइन होने के कारण केंद्र सरकार की ओर से की गई मॉनिटरिंग में यह गड़बड़ी पकड़ी गई। जिसके बाद टीम गठित कर मामले की जांच कराया गया। जिसकी रिपोर्ट टीम ने डीएम को सौपा। डीएम को रिपोर्ट सौपने के बाद जिला कृषिअधिकारी ने संबंधित समितियों के सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।जिसके बाद साधन सहकारी समिति बनबीरपुर, चौरहा,बारी,शाहबड़ेपुर, पतहना, कुद्दुपुर, शाहगंज, राम्मनगंज, गरियांव,नीभापुर, खुदौली,जैगहां, खेतासराय सहित आईआईएफएफडीसी कमासीन के सचिवों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार चौबे ने मीरगंठ थाने में आईएफएफडीसी कमासिन के विक्रेता यज्ञ नारायण सिह पर मुकदमा किया है। यह कार्रवाई दो व्यक्तिओं को बिना खतौनी के 305 बोरी यूरिया के आरोप में बेचने पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed