फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Law students raised the problem of university campus

विधि छात्रों ने विवि परिसर की उठाई समस्या

Fri, 01 Oct 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Law students raised the problem of university campus
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूविवि. इकाई के कार्यकर्ताओं ने विधि संकाय के छात्रों की समस्याओं के निराकरण के लिए शुक्रवार को रजिस्टार महेंद्र कुमार को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान में समस्याओं को लेकर छात्र कई दिनों से परेशान है। छात्रों का कहना है कि विश्विद्यालय प्रशासन द्वारा संचालित किए गए पाठ्यक्रम में नव प्रवेश नहीं लिया जा रहा है। पठन पाठन का कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। अभी तक कोई सेमेस्टर परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की गई है। छात्रों ने छात्र कल्याण अधिष्ठाता डा. अजय कुमार दिवेदी व दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान निदेशक को ज्ञापन सौंप कर अपने समस्याओं से अवगत कराया। छात्र कल्याण अधिष्ठाता ने छात्रों से वार्ता कर सभी प्रमुख मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विभाग सह संयोजक सुमित सिंह, शशांक सिंह शेखर, आशीष, साहिल तिवारी, चित्रांशु, अभिषेक यादव, राहुल यादव, सौरभ यादव, श्रीधर दुबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed