फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Law first semester counseling from 27

विधि प्रथम सेमेस्टर की काउंसिलिंग 27 से

Sat, 25 Sep 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Law first semester counseling from 27
टीडी कालेज में विधि विभाग और कृषि प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के लिए काउंसिलिंग 27 सितंबर से शुरू होगी। बीएससी कृषि में दाखिला के लिए काउंसिलिंग 29 और 30 सितंबर को कराई जाएगी। वाणिज्य संकाय के बीकाम प्रथम सेमेस्टर में दाखिला की तिथि में फेरबदल किया गया है। काउंसिलिंग की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

विधि प्रथम सेमेस्टर में दाखिला के लिए काउंसिलिंग 27 सितंबर को सुबह 9 से अपराह्न 2.30 बजे तक (सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति व जनजाति के पुरुष वर्ग 78 से 56,, दिव्यांग 160004 से165354, सामान्य महिला 68 से 39, ईडब्ल्यूएस 55 से 48 तक) होगी। उसी दिन प्रतीक्षा सूची पुरुष में 55 से 51, ईडब्ल्यूएस 48 से 43, सामान्य महिला 39 से 35 की काउंसिलिंग अपराह्न 2.30 बजे से होगी। इसमें सामान्य, पिछड़ा वर्ग तथा अनुसूचित जाति एवं जन जाति के अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

स्नातक कृषि की काउंसिलिंग 29 सितंबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इसमें सामान्य वर्ग के सभी अभ्यर्थी 46 अंक तक, सामान्य महिला 35 अंक तक, सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थी 41 अंक तक, महिला अभ्यर्थी 31 अंक तक शामिल होंगी। अगले दिन 30 सितंबर को सुबह 10 बजे से अन्य पिछड़ा वर्ग के सभी अभ्यर्थी 43 अंक तक, सभी महिला अभ्यर्थी 40 अंक तक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, दिव्यांग, खेलकूद के अभ्यर्थी तथा 30 सितंबर को अपराह्न दो बजे से अनुसूचित जाति, जनजाति के समस्त अभ्यर्थी 31 अंक तक, सभी महिला अभ्यर्थी व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, दिव्यांग, खेलकूद के अभ्यर्थी काउंसिलिंग में शामिल होंगे। प्राचार्य डा. समर बहादुर सिंह ने बताया कि काउंसिलिंग का कार्यक्रम महाविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। बीकाम प्रथम सेमेस्टर की काउंसिलिंग तिथि में फेरबदल किया गया है। काउंसिलिंग के लिए नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed