फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Law desecrated, performance

 कानून व्यवस्था बदहाल, प्रदर्शन

Tue, 19 Jul 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 19 Jul 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Law desecrated, performance
अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते अपना दल के कार्यकर्ता।
प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर अपना दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर रोष जताया। साथ ही इसके लिए जिम्मेदार प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने और बिगड़ी कानून व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन


इस दौरान राज्यपाल को संबोधित       पांच सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को सौपा। प्रदेश महासचिव माताबदल तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश की व्यवस्था पंगू हो गई है। चारों तरफ अपराधियों को बोलबाला हो गया है। आए दिन लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


लोग घरों से निकलने में सहम रहे हैं। प्रदेश सरकार का इस बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। इसको गंभीरता से लेते हुए राज्यपाल को तत्कार प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए। मंडल प्रभारी पप्पू माली ने कहा कि खहे किसान हो या आम जनता।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी लोग प्रदेश सरकार के करतूतों से परेशान हैं। हालत यह है कि न तो शेड्यूल के मुताबिक बिजली मिल रही है और न हीं नहरों में पानी पहुंच पा रहा है। जिससे किसानों को खेती किसानी करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस सरकार कोई भी सुरक्षित नहीं है।

जिलाध्यक्ष राजनाथ पटेल ने कहा है कि मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव विकास करने का दावा कर रहे हैं। लेकिन अभी तक पीछले वर्ष ओलावृश्अि से नुकसान हुए किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। जबकि किसान कर्ज लेकर खेती करने को विवश है।


ऐसे में किसानों का मसिहा बताने वाली इस निकम्मी सरकार को खुद राज्यपाल को बर्खास्त कर देना चाहिए। धरना देने वालों में चंद्रशेखर पटेल, लालजी तिवारी, अनिरुद्ध पटेल, जीतेंद्र पटेल, लालबहादुर पटेल, उदयप्रताप पटेल, विनोद पटेल, दयाशंकर पटेल डा.रामउजागीर मौर्य आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed