फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lathi-charge in land dispute, FIR against five

Jaunpur News: जमीन विवाद में चले लाठी-डंडे, पांच के खिलाफ प्राथमिकी

Wed, 11 Feb 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Lathi-charge in land dispute, FIR against five
चंदवक। रसड़ा (बीरीबारी) गांव में जमीन विवाद में मनबढ़ों ने महिला समेत तीन की पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। रसड़ा गांव निवासी किरन देवी ने आरोप लगाया कि मंगलवार सुबह 10 बजे गांव के ही बंशधारी सेठ, प्रह्लाद सेठ, मंगला सेठ, गोलू सेठ, गीता देवी पुराने जमीन विवाद के लिए उनके घर पर चढ़कर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से मारपीट शुरू कर दी, इसमें किरन देवी को काफी चोटें आईं। मामले में बीच-बचाव करने आए विशाल कुमार सिंह व विकास सिंह को भी आरोपियों ने पीट दिया, इससे उन्हें भी चोटें आई हैं। हल्ला सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी भाग गए। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच नामजद लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed