फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lashed day between fog cloud

घने कोहरे के बीच दिनभर बरसे मेघ

Sat, 03 Jan 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 03 Jan 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
Lashed day between fog cloud
कहर बरपा रही सर्दी के बीच शनिवार को मौसम का मिजाज ज्यादा बिगड़ गया। पूरे दिन घने कोहरे के साथ रिमझिम बरसात होती रही। हवाएं नहीं चलीं।
विज्ञापन


आसमान में  बादल और कोहरे की मौजूदगी के चलते दिन में भी अंधेरा छाया रहा। पूरे दिन दृश्यता बेहद कम रही। इस दौरान आर्र्दता लगभग 95 फीसदी तक पहुंच गई। इससे आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया।

ठंड का सितम जारी है। शनिवार को पौ फटी तो आसमान से फुहारें गिर रहीं थीं। इस दौरान घना कोहरा भी छाया था। यह स्थिति लगातार बने रहने के कारण दिन चढ़ने तक अंधेरा सा छाया रहा। दृश्यता बेहद कम हो गई। इससे सड़कों पर आवागमन भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन


जिले से होकर गुजरने वाले लखनऊ-वाराणसी हाईवे, आजमगढ़, शाहगंज और मड़ियाहूं आदि मार्गों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। दृश्यता कम होने के कारण वाहनों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। हवा के झोंके न चलने के कारण न्यूनतम तापमान में तो थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन बरसात के चलते आर्द्रता का प्रतिशत काफी बढ़ गया। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदली छाई रही और बूंदाबांदी होती रही। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। गीले कपड़े को सुखवाना चुनौती बन गई। रिमझिम बरसात के चलते शहर की सड़कों की सूरत बिगड़ गई।


 कच्ची सड़कें कीचड़ से सन गईं। इससे आने-जाने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बीच फाल्ट के चलते बिजली की अघोषित कटौती भी लोगों के लिए मुश्किलों का सबब बनी रही। पूरे दिन आसमान बादलों से ढंके रहने के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed