फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Land occupation began over the spotlight

जमीन कब्जे को लेकर शुरू हुई गहमागहमी 

Tue, 13 Sep 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 13 Sep 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
तहसील के सामने नगर पंचायत की जमीन पर कब्जे को लेकर सियासत शुरू हो गई है। खबर छपते ही मंत्री पुत्र की हेकड़ी बंद हो गई। सोमवार को अपने लोगों को भेजकर ईओ से फोन के माध्यम से बात कर खेद जताया। वैसे इसकी पुष्टि खुद ईओ नहीं कर रहे हैं। लेकिन मंत्री पुत्र से बातचीत के बाद उनका रुख भी नरम पड़ गया है।
विज्ञापन


उधर जमीन का बैनामा कराने वाले लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत के ही कुछ जिम्मेदार जनप्रतिनिधि इसके लिए। उनसे मोलभाव कर रहे हैं और खुद के नाम बैनामा कराने का दबाव बना रहे हैं। तहसील के सामने स्थित खंडहर पर पहले जिला पंचायत का का कब्जा था।
विज्ञापन


जिला पंचायत ने लक्ष्मण हलवाई को लीज पर यह भूमि दी थी। इसके बाद लक्ष्मण हलवाई ने दूसरे को बैनामा कर दिया। जबकि लीज की जमीन बैनामा नहीं की जा सकती है। एक बैनामे के बाद एक बैनामे होते रहे और राजस्व विभाग के अफसर तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री पुत्र द्वारा ईओ को धमकाने के बाद अब राजस्व विभाग के अफसर भी परेशान हो गए हैं।  ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार का कहना है कि जमीन किसकी है यह जांच के बाद तय होगा। उधर जमीन पर कब्जा करने वालों का कहना है कि उन्होंने बैनामा लिया है और असली वही जमीन के हकदार है। अगर हकदार नहीं होते तो नगर पंचायत के एक प्रतिनिधि उनसे खुद के लिए बैनामा के लिए दबाव नहीं बनाते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed