जौनपुर : जमीन विवाद में सगे भाइयों में मारपीट, एक भाई की मौत
जमुआ गांव में हुई मारपीट के बारे में बेटे की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जौनपुर सिकरारा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर सगे भाइयों में मारपीट हो गई। इसमें एक भाई की मौत हो गई। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जमुआ गांव निवासी कमलेश कुमार यादव की तहरीर के मुताबिक सोमवार की शाम चार बजे आपसी बात को लेकर चाचा बसंत लाल यादव, कामता प्रसाद यादव, जय बहादुर यादव, सत्य प्रकाश, विमलेश यादव व अखिलेश यादव ने उसके पिता राम लखन यादव (70) को गाली गलौज देते हुए लाठी डंडा व गड़ासे से हमला कर दिया। इससे उनके सिर में गंभीर चोट लगने के साथ ही उनका हाथ-पैर टूट गया।
बेहोशी हालत में जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज दिया। जहां देर रात उनकी मौत हो गई। कमलेश की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार की रात बसंतलाल, कामता प्रसाद, जयबहादुर, सत्यप्रकाश, विमलेश यादव व अरविंद यादव के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष विवेक तिवारी ने बताया कि घायल रामलखन की मौत के पश्चात गैरइरादतन हत्या की धारा में मुकदमा को परिवर्तित कर दिया गया, शेष धाराएं यथावत रहेंगी।