{"_id":"12a835e9acbafc58f83bc55a4bfe7804","slug":"land-acquisition-bill-bsp-filled-shout-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि अधिग्रहण बिल पर बसपा ने भरी हुंकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि अधिग्रहण बिल पर बसपा ने भरी हुंकार
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Mon, 27 Apr 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी ने भूमि अधिग्रहण बिल और प्रदेश की कानून व्यवस्था के खिलाफ सोमवार को बीआरपी इंटर कालेज के मैदान में धरना प्रदर्शन किया।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं को मिशन-2017 के लिए भी आगाह किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में भीड़ जुटाकर विधानसभा प्रभारियों ने अपनी ताकत का भी एहसास कराया।
जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों से यहां हजारों की संख्या में भीड़ एकत्र थी। वक्ताओं ने कहा कि अच्छे दिन का सपना दिखाकर सत्ता में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब काम की बात न करके मन की बात कर रहे हैं।
भूमि अधिग्रहण बिल के माध्यम से सरकार किसानों से जमीन छीनकर उद्योगपतियों के हवाले करने का प्रयास कर रही है। धरना सभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय ने कहा कि बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन
ऐसे में सरकार को किसी भी भेदभाव से ऊपर उठकर किसानों की मदद करनी चाहिए। लेकिन, केंद्र और राज्य दोनों सरकारें किसानों की उपेक्षा कर रही हैं। प्रदेश सरकार विकास के नाम पर सिर्फ हवाई घोषणाएं कर रही है।
विकास धरातल पर नहीं दिख रहा है। जनता को बसपा का शासन याद आ रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार बसपा के समय की योजनाओं में थोड़ा बहुत परिवर्तन कर उसका श्रेय लेने में लगी है।
मुंगराबादशाहपुर विधानसभा प्रभारी सुषमा पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार भूमि अधिग्रहण बिल के जरिए किसानों को भूमिहीन बनाने पर तुली है। इस कानून से सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ होगा।
धरना सभा को नगरपालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन, बीपी सरोज, मनोज सिंह, विवेक यादव, लालजी यादव, सावित्री पटेल, शंभू कश्यप, राजेंद्र राजभर, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, डा. लालबहादुर सिद्धार्थ, डा. हंसराज भारती, सुशीला सरोज, विजय
लक्ष्मी आदि ने भी संबोधित किया। संचालन जिलाध्यक्ष अमरजीत गौतम ने किया। इस मौके पर मयंक शुक्ला, विमल, महेंद्र प्रजापति, अमित मिश्रा, तेज बहादुर मौर्य, उर्मिला राज, रमाशंकर राज समेत बड़ी संख्या में लोग थे।