फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lakhs including cash and jewelery stolen from two houses

दो घरों से नकदी और जेवरात समेत लाखों की चोरी

Wed, 10 Mar 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Lakhs including cash and jewelery stolen from two houses
बक्शा। थानाक्षेत्र के चपरामऊ गांव में मंगलवार की रात चोरों ने दो घरों से नकदी और जेवरात समेत पांच लाख से अधिक के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने छानबीन की, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका। घर से चोरी गए अटैची और बाक्श पांच सौ मीटर दूर खेत में टूटी हुई हालत में मिले।
विज्ञापन

चपरामऊ गांव निवासी ओम प्रकाश यादव और राजाराम यादव का घर आसपास ही है। रात में चोर छत पर चढ़े और सीढ़ी से आंगन में उतर गए। कमरे का दरवाजा खोलकर अटैची और बाक्स उठा ले गए। बारी-बारी से दोनों घरों में चोर छत के रास्ते घुसे थे। परिवार के लोग सुबह सोकर उठे तो कमरे से अटैची और बाक्स गायब देख शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। उप निरीक्षक सुनील तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। भुक्तभोगी ने पुलिस को बताया कि पांच हजार नकदी और करीब ढाई लाख के आभूषण चोर उठा ले गए। राजाराम के मुताबिक 20 हजार नकद और ढाई लाख के आभूषण चोरों ने उड़ा दिया। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed