फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Laid a wreath on the birth anniversary of Maharaja Suheldev

महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर पुष्प अर्पित कर दी दी श्रद्धांजलि

Tue, 16 Feb 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Laid a wreath on the birth anniversary of Maharaja Suheldev
जौनपुर। महाराजा सुहेलदेव जयंती पर मंगलवार को सभा और गोेष्ठी का आयोजन कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। वहीं सिरकोनी ब्लाक के हौज गांव स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
विज्ञापन

जफराबाद में सिरकोनी ब्लॉक के हौज गॉव स्थित शहीद स्मारक पर राजा सुहेलदेव जयंती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पराक्रम के बल ही वह देश की रक्षा करते रहे। राजा सुहेलदेव ने महमूद गजनवी के भांजे सालार मसूद को युद्ध में मार गिराया था। 1009 में वसंत पंचमी के दिन जन्मे सुहेलदेव की योग्यता व युद्ध कौशल देखकर महज 18 वर्ष के उम्र ने ही इनका राजतिलक कर दिया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता भृगुनाथ सिंह चौहान तथा संचालन चंदन सिंह चौहान ने किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर बीडीओ प्रवीन कुमार त्रिपाठी, नितेश सिंह, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिकरारा में ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित जयंती कार्यक्रम में वक्ताओं ने राष्ट्र के प्रति उनके शौर्य व बलिदान पर विस्तार से चर्चा की। बीडीओ डॉ. छोटेलाल तिवारी की देखरेख में सुबह से ही ब्लाक के कर्मचारी परिसर स्थित स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद पार्क में स्थित शहीद स्तम्भ पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख समरनाथ यादव ने कहा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र के प्रति अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महान विभूतियों के बारे में जानना और उनके बताए आदर्शों का अनुकरण करना चाहिए । बीडीओ ने कहा कि भारत माता के महान सपूतों को याद करके उनके बताए मार्गों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। शाम छह बजे समूचे पार्क परिसर को दीपों व कैंडिल से रोशनी से जगमगाया गया। संचालन एडीओ आइएसबी अरुण कुमार पांडेय ने किया। बक्शा विकास खंड के अगरौरा गांव में मंगलवार को राजा सुहेलदेव की जयंती मनाई गई। शहीद रामानन्द व रघुराई के शहीद स्तम्भ पर प्रभारी बीडीओ अनुराग प्रसाद ने माल्यापर्ण कर नमन किया। महाराजा सुहेलदेव जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यवाहक ग्राम प्रधान बबलू चौहान, दिनेश कुमार सिंह, एपीओ अंकित सिंह व शहीदों के परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed