फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Laborer dies after falling while opening shuttering

Jaunpur News: शटरिंग खोलते समय गिरने से मजदूर की मौत

Mon, 20 Oct 2025 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after falling while opening shuttering
मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के हैपी मॉडल रोड पर रविवार को दोपहर करीब एक बजे नवनिर्मित मकान का शटरिंग खोलते समय एक मजदूर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पीएचसी मुंगराबादशाहपुर पहुंचाया गया। जहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सुजानगंज थाना क्षेत्र के कवलीपुर गांव निवासी राहुल गौतम (35) मुंगराबादशाहपुर के हैपी मॉडल गली में विजेंद्र सिंह के यहां नव निर्मित मकान की शटरिंग खोल रहे थे। दोपहर करीब एक बजे शटरिंग खोलने के दौरान पैर फिसलने से ऊपर से वे नीचे गिर गए। लोग उन्हें उपचार के लिए पीएचसी मुंगराबादशाहपुर ले गए। जहां मौजूद डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि शटरिंग खोलते समय राहुल फिसलकर नीचे गिर गए। इससे उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed