फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Kshatriya Samaj took a pledge of unity

Jaunpur News: क्षत्रिय समाज ने लिया एकजुटता का संकल्प

Sun, 17 May 2026 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Kshatriya Samaj took a pledge of unity
जौनपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से रविवार को मां दुर्गा हायर सेकेंड्री स्कूल सिद्दीकपुर में राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर शौर्य शक्ति स्वाभिमान सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षत्रिय समाज के लोगों ने समाज की एकजुटता, शिक्षा और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह ने कहा कि जौनपुर से उनका तीन पीढ़ियों का नाता रहा है। उन्होंने कहा कि हमें अपने पूर्वजों के त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए और कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर समाज और देश के लिए कार्य करना चाहिए। हम सुविधा क्षेत्र से बाहर निकलकर संघर्ष नहीं करेंगे, तब तक देश की बागडोर पुनः हमारे हाथों में नहीं आ सकती। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज हमेशा गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए जाना जाता रहा है। इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह हर वर्ग के जरूरतमंद लोगों की सहायता करें, तभी समाज को नेतृत्व का अवसर प्राप्त होगा। विशिष्ट अतिथि गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि केवल महापुरुषों की जयंती मनाने से समाज आगे नहीं बढ़ेगा। जब तक परिवार के प्रत्येक सदस्य की प्रतिभा के अनुरूप सहयोग नहीं किया जाएगा, तब तक समाज का समुचित विकास संभव नहीं है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि ऐसे आयोजनों से मिलने वाले संदेशों को अपने जीवन में उतारें। प्रत्येक परिवार को हर छह महीने में एक बार पूरे परिवार के साथ सामूहिक भोजन करना चाहिए। उद्घाटन पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि शौर्य प्रतिभा सम्मान जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से जौनपुर की प्रतिभाएं आज महानगरों तक जिले का नाम रोशन कर रही हैं। कार्यक्रम में डॉ. एपी सिंह ने कहा कि कुछ लोग यूजीसी लागू कर समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं, इसे क्षत्रिय समाज कभी सफल नहीं होने देगा। कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह, वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह, शाहगंज विधायक रमेश सिंह, कार्यक्रम संयोजक भोपाल सिंह आदि रहे। संचालन सुखवीर सिंह भदौरिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed