फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Kishore dies in suspicious circumstances

संदिग्ध पारिस्थिति में किशोर की मौत

Mon, 16 Sep 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Kishore dies in suspicious circumstances
बरईपार। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के सकरा गांव में एक किशोर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। एक तांत्रिक के चक्कर में शव करीब 10 घंटे तक दरवाजे पर ही पड़ा रहा।
विज्ञापन

गांव निवासी गौरव(15) पुत्र भोलेशंकर पांडेय की शनिवार को आधी रात को अचेत हो गया । परिजन मछलीशहर के एक निजी चिकित्सालय ले गए । जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर घर आ गए। परिवार के लोगों ने सर्प काटने की आशंका जताई तो ग्रामीणों ने राय दी की एक तांत्रिक है जो सर्प दंश से मौत होने के बाद भी ठीक कर सकता है। सुबह परिजन बदलापुर के रामनगर गांव पहुंचे । वहां से तांत्रिक को लेकर आए। रविवार सुबह सात बजे से तांत्रिक ने जप-तप करना शुरू किया। शव धीरे फूलने लगा । तांत्रिक लगातार शव पर पानी डालता रहा। अंध विश्वास में 10 घण्टे तक परिजन शव को रखकर झाड़ -फूख में लगे रहे। इस दौरान सैकड़ो की तादात में ग्रामीणों की भीड़ दरवाजे पर लगी थी। शाम चार बजे तांत्रिक बिना कुछ बताए मौके से खिसक लिया। परिजनंो ने गोमती नदी के रामघाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गोमती में मिला युवक का शव
केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महादेवां जोखवान के पास रविवार को गोमती नदी में 40 वर्षीय एक युवक का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। गोमती नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरों ने सुबह छह बजे नदी में बहते युवक के शव को देखा तो शोर मचाया। मछुआरों ने शव को नदी के बाहर निकाला। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। मौके पर पहुंचे कोतवाल बिंदकुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सफेद शर्ट व काला पैंट पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed