{"_id":"6a3ecaaaa3866f9d3907e011","slug":"kingpin-shot-in-the-leg-during-police-encounter-4-members-of-an-interstate-illegal-arms-gang-arrested-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-157841-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पुलिस मुठभेड़ में सरगना के पैर में लगी गोली, अवैध हथियारों के अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पुलिस मुठभेड़ में सरगना के पैर में लगी गोली, अवैध हथियारों के अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
पैर में गोली लगने के बाद जिला अस्पताल में बैठा आरोपी शैलेश यादव। वीडियो ग्रैब
जौनपुर। केराकत, गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस स्वाट/एसओजी और सर्विलांस टीम ने बृहस्पतिवार की रात मुठभेड़ में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें गिरोह के सरगना शैलेश यादव के पैर में गोली लगी है। इनमें एक बाल अपचारी भी है। सभी मध्य प्रदेश से 25-25 हजार रुपये में पिस्टल और बिहार से 5-5 हजार रुपये में तमंचा खरीदकर बेचते थे।
पुलिस लाइन में पूरे मामले का खुलासा करते हुए शुक्रवार को एएसपी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि मुहर्रम के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सूचना मिली कि बगथरी नहर पुलिया पर चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग कर केराकत की ओर भाग निकले हैं। सूचना पर पुलिस ने मल्लूपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी की। पुलिस के रोकने पर बदमाशों ने फिर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से हुई फायरिंग में केराकत कोतवाली क्षेत्र के पतौरा निवासी शैलेश यादव के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह वहीं गिर गया। जबकि तीन अन्य साथियों बड़ेवर निवासी पीयूष यादव, लेबरुआ निवासी करन यादव और एक बाल अपचारी को घेराबंदी कर गिरफ्तार लिया। घायल शैलेश यादव को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि शैलेश यादव उनके गैंग का लीडर है।
असलहे की करने जा रहे थे सप्लाई, 3 पिस्टल और 10 तमंचा बरामद
एएसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त करते हैं। बड़ी खेप बेचने जा रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 3 देशी पिस्टल, 10 तमंचे, कारतूस, 2 मोटरसाइकिलें और 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वह इन पिस्टल और तमंचों की जनपद में ही सप्लाई करने निकले थे।
विज्ञापन
27 साल में गैंग लीडर बना शैलेश, गाजीपुर में भी पैर में लगी थी गोली
जौनपुर। शैलेश यादव 27 साल की ही उम्र में गैंग लीडर बन गया है। उसका लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ के विभिन्न थानों में 16 मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, आबकारी अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। वह गाजीपुर में खानपुर और नंदगंज में एक सप्ताह के अंदर दो वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी थी। एएसपी सिटी के मुताबिक शैलेश के पैर में इसके पहले दो बार गोली लग चुकी है।
करन पर भी दर्ज है एक केस
जौनपुर। करन यादव के खिलाफ भी गाजीपुर में एक आपराधिक मामला दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना केराकत पर अभियोग पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि बड़ेवर निवासी पीयूष यादव और बाल अपचारी के खिलाफ अब मामले सामने आए हैं। सभी दो साल से इस तस्करी के धंधे में लिप्त थे।