{"_id":"673e353b6e50ff24c009f6b4","slug":"kiln-owner-threatened-to-kill-jaunpur-news-c-193-1-va11001-125340-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: भट्ठा मालिक ने दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: भट्ठा मालिक ने दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवाकलपुर गांव में एक व्यक्ति ने एक भट्ठा मालिक को ईंट के लिए पैसे दिए थे। वह न तो ईंट दे रहा था और न ही वापस वापस कर रहा था। पीड़ित ने पुलिस ने शिकायत की तो बीच रास्ते में रोक कर उससे गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
गांव के शनि कुमार ने गांव के ही भट्ठा मालिक रमेश यादव को ईंट के लिए 28 हज़ार रुपये मई में दिए थे। शनि ने जब अपना मकान बनाना शुरू किया तो उसने भट्ठा मालिक से ईंट भेजने को कहा, लेकिन उसने ईंट नहीं भेजी। जब शनि ने ईंट नहीं भेजने पर पैसा वापस मांगा तो, रमेश ने उसे एक चेक दे दिया, लेकिन वह बाउंस हो गया। जब शनि इसकी शिकायत की तो उसने शनि को गाली देकर भगा दिया। शनि ने इसकी शिकायत एक सप्ताह पूर्व कोतवाली पुलिस से की थी, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को कोतवाली में तहरीर देते हुए उसने पुलिस को बताया कि इससे नाराज रमेश यादव ने रास्ते में उसे भट्ठे पर रोक लिया और गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली अवनीश राय ने बताया कि तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।