फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Kidnapping in broad daylight of a child playing in front of the house

घर के सामने खेल रहे बालक का दिनदहाड़े अपहरण

Sun, 27 Sep 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Kidnapping in broad daylight of a child playing in front of the house
खुटहन से अपह्त छात्र रिशु। - फोटो : JAUNPUR
खुटहन। थाना क्षेत्र के तिघरा बाजार में रविवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने आठ वर्षीय बालक का अपहरण कर लिया। उसका मुंह दबाकर बदमाश बाइक से लेकर जौनपुर की ओर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। सीओ और एएसपी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। अपहर्ताओं की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बाजार निवासी प्रवेश अग्रहरि का पुत्र रिशु (8) अपने दोस्तों के साथ घर के सामने खेल रहा था। तभी एक बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और बच्चों से बातचीत करने लगे। एक युवक ने रिशू को पैसे देकर वहां से लगभग तीन सौ मीटर दूर दुकान से गुटखा लाने को कहा। रिशू पैसे लेकर गुटखा लेने चला गया। अभी वह सौ मीटर ही आगे पहुंचा था कि पीछे से पहुंचे दोनों बाइक सवारों ने उसका मुंह दबाकर जबरन बाइक पर बैठा लिया और फरार हो गए। रिशु के साथ खेल रहे बच्चों ने शोरगुल मचाया तो आसपास के लोग उस ओर दौड़े। तब तक अपहर्ता जौनपुर की तरफ फरार हो गए थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गए। सीओ अंकित कुमार ने भी घटनास्थल की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है। जल्द ही कुछ स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed