फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Kidnapped young man and demanded ransom of Rs 40 lakh

Jaunpur News: युवक का अपहरण कर 40 लाख रुपये की मांगी फिरौती

Mon, 21 Oct 2024 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped young man and demanded ransom of Rs 40 lakh
सुरेरी। थाना क्षेत्र के हनुमानगंज अड़ियार गांव निवासी युवक का भोर में टहलने के दौरान अपहरण हो गया। परिजनों से 40 लाख रुपये फिरौती की मांग की गई है। पुलिस घटना में मुकदमा दर्जकर मामले की खोजबीन में जुटी है। अपहरणकर्ताओं ने 24 घंटे के अंदर फिरौती की रकम न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी सूरज गुप्ता (25) बीते शुक्रवार की भोर में टहलने के लिए घर से निकला था। काफी समय बीत जाने के बाद जब घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी, देर शाम तक कहीं कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने पास पड़ोस और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश कराई। कहीं से कोई जानकारी नहीं मिल सकी। 19 अक्तूबर शनिवार की सुबह युवक के चाचा राजीव गुप्ता के मोबाइल पर भतीजे के ही मोबाइल से व्हाट्सएप मैसेज भेजकर 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। मैसेज में चेताया गया था कि 24 घंटे के अंदर रकम नहीं मिली तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। संदेश देखते ही परिजनों के होश उड़ गए। तब तक चार पहिया वाहन में बैठाए हुए युवक का फोटो भी परिजनों को भेजा गया। इससे परिजन किसी अनहोनी की शंका से दहशत में आ गए।
विज्ञापन

शनिवार की शाम को ही युवक के पिता प्रदीप गुप्ता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस दी गई तहरीर पर अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच में तो जुट गई। 48 घंटे बीत जाने के बावजूद भी पुलिस युवक का पता नहीं लगा सकी है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामले में मुकदमा पंजीकृत कर खोजबीन की जा रही है।सीओ विवेक सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में तीन टीम लगातार कार्य कर रही है लेकिन युवक का पता अभी तक नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
एसपी ने परिजनों व हिस्ट्रीशीटरों से की पूछताछ
सुरेरी। एसपी डॉक्टर अजय पाल शर्मा रविवार की शाम थाने पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों समेत थाना क्षेत्र के कुछ हिस्ट्रीशीटरों से पूछताछ की। इसक बाद एसपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा को आवश्यक दिशा-निर्देश देते चले गए। इसके बाद एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने थाने पहुंचकर घटना से संबंधित जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed