फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Khuthan-Patela road will be rejuvenated at a cost of Rs 8.20 crore.

Jaunpur News: 8.20 करोड़ की लागत से खुटहन-पटैला मार्ग का होगा कायाकल्प

Sun, 05 Oct 2025 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Khuthan-Patela road will be rejuvenated at a cost of Rs 8.20 crore.
जौनपुर। खुटहन-पटैला मार्ग लंबे समय से बदहाल है। अब इस मार्ग का कायाकल्प करने की तैयारी है। इस कार्य पर 8.20 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। बजट स्वीकृति होने पर कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

खुटहन-पटैला मार्ग लंबे समय से बदहाल है। मार्ग खराब होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में सड़़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को हादसे का डर बना रहता है। शाहगंज से निषाद पार्टी के विधायक रमेश सिंह के प्रस्ताव पर पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड की ओर से खुटहन-पटैला मार्ग के कायाकल्प के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। वर्तमान में यह मार्ग साढ़े तीन मीटर चौड़ा है। इसे साढ़े पांच मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव है। इस कार्य पर 8.20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राजेंद्र वर्मा ने बताया कि खुटहन-पटैला मार्ग का कायाकल्प करने के लिए प्रस्ताव शासन को प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed