फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Khutahan's youth was taken naked and beaten up in the forest of Sultanpur district.

खुटहन के युवक को सुल्तानपुर जिले के जंगल में ले जाकर निर्वस्त्र कर पीटा

Thu, 12 May 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Khutahan's youth was taken naked and beaten up in the forest of Sultanpur district.
खुटहन। थाना क्षेत्र के मईहरीपुर गांव निवासी युवक को सुल्तानपुर जिले के एक जंगल में ले जाकर मनबढ़ किस्म के चार लोगों ने निर्वस्त्र कर बर्बरतापूर्वक पिटाई की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दबंग उसे मृत समझकर जंगल में छोड़कर भाग गए थे। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएससी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में जगह जगह दबिश दे रही है। मईहरीपुर गांव निवासी अरमान मवेशियों की खरीद बिक्री करते हैं। मंगलवार को सुबह वे घर से बिशुनपुर जाने की बात कहकर निकले। फिर देर रात पुलिस द्वारा उनके घर सूचना दी गई कि अरमान गंभीर रूप से घायल हैं। उनका उपचार सीएससी में चल रहा है। परिजन भागे-भागे अस्पताल पहुंचे तो बेहोश पड़े अरमान को देख सन्न रह गए। कुछ देर बाद होश आने पर उसने बताया कि उसके एक रिश्तेदार सहित चार लोग उसे बिशुनपुर बाजार से अपनी चार पहिया गाड़ी में बैठाकर सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के दोस्तपुर मार्ग के बगल रामपुर गांव के एक सुनसान जंगल में ले गए। जहां चारों ने मिलकर उसे लात घूंसा से जमकर पीटा। दबंगों का इतने से मन नहीं भरा तो उसके कपड़े फाड़ दिए। वे पेड़ की हरी टहनियां तोड़ उससे पिटाई करने लगे। खून से लथपथ होकर वह बेहोश हो गया। दबंग उसे मृत समझ वहां से फरार हो गए। आधी रात को होश आने के बाद वह पैदल सड़क पर आया। जहां ग्रामीणों की मदद से उसे मोहदीसराय पुलिस चौकी पर लाया गया। जहां से घटना की जानकारी खुटहन थाने में दी गई। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप यादव उसे घायलावस्था में सीएचसी ले गए। पुलिस ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। मौके पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल अरमान का आरोप है कि वह बिशुनपुर में खड़ा था, तभी उसके रिश्तेदार अकबरपुर निवासी लल्लू तथा अखंड नगर निवासी तोड़ई, निन्हकू तथा सुहेल चार पहिया वाहन से आए और उसे भी उसी में बैठा लिए। उसे कुछ बताए बगैर उक्त जंगल में ले जाकर पीटने लगे। उसकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed