फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Khatauni is becoming a hurdle in Farmer Registry, 19587 farmers are not able to register.

Jaunpur News: फार्मर रजिस्ट्री में खतौनी बन रही रोड़ा, 19587 किसानों का नहीं हो पा रहा पंजीकरण

Sat, 08 Feb 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Khatauni is becoming a hurdle in Farmer Registry, 19587 farmers are not able to register.
बरसठी। ब्लॉक के 88 ग्राम पंचायतों में 37 हजार 968 किसानों का पंजीकरण है। अब तक 18 हजार 381 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है लेकिन 19587 किसानों का अब तक पंजीकरण नहीं हो सका है। इसका प्रमुख कारण उनकी खतौनी है, जिस पर उनका नाम गलत चढ़ा है। प्रशासन फॉर्मर रजिस्ट्री कराने पर जोर दे रहा है लेकिन खतौनी में आ रही समस्याओं का समाधान नहीं मिल पा रहा हैं। किसानों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। किसान इसके लिए लेखपालों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। किसानों का कहना है कि खतौनी में नाम चढ़ाने में प्रमुख भूमिका लेखपालों की होती है। किसानों ने जिलाधिकारी से इस समस्या का हल कराने को कहा है।
विज्ञापन

केस 1-खोईरी गांव के पप्पू कुमार ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। इसका कारण है कि खतौनी में नाम नहीं दिख रहा है। हमने कई बार लेखपाल व अन्य लोगों से कहा लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

केस 2 -बबुरी गांव निवासी लालचंद्र ने बताया कि हमारा खतौनी के आदेश में तो नाम है, लेकिन खतौनी में नाम नहीं है। खतौनी में नाम न होने से फार्मर रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है। कई बार शिकायत की लेकिन कुछ नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसठी ब्लॉक में 49 फीसदी किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्रेशन हो चुका है। खतौनी में नाम को लेकर सभी सचिवों को किसानों व उनके क्षेत्रीय लेखपालों से संपर्क कर समस्या का हल कराने के निर्देश दिए हैं। - वर्षा बंग, खंड विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed