{"_id":"5f89ec4a8ebc3e9bc567bd60","slug":"kharaka-tiraaha-goleekaand-ke-chaar-aaropee-pistal-ke-saath-giraphtaar-jaunpur-news-vns553279055","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरका तिराहा गोलीकांड के चार आरोपी पिस्टल के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरका तिराहा गोलीकांड के चार आरोपी पिस्टल के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के खराका तिराहे के पास 16 सितंबर की शाम दो छात्र गुटों के बीच हुई मारपीट और गोली चलने के मामले में पुलिस ने एसटीएफ लखनऊ के सहयोग से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। एक आरोपी के पास से पुलिस ने पिस्टल और कारतूस बरामद किया है।
16 सितम्बर की शाम लाइनबाजार थाना क्षेत्र के खरका तिराहे के पास टीडी कॉलेज के दो छात्र गुटो में पारपीट हुई और गोलियां चली थी। गोली लगने से दो छात्र घायल हुए थे। सीओसिटी रणविजय सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चारो आरोपियों को पीली कोठी रोड स्थित डीह बाबा के निर्माणाधीन मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विशाल सिंह निवासी मियांपुर थाना लाइनबाजार, मूल निवासी ग्राम बढ़ौना थाना बक्शा जौनपुर की तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्टल 32 बोर व तीन जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद हुआ। दूसरे ने अपना नाम अवनीश पाण्डेय उर्फ पवन पाण्डेय निवासी न्यू कालोनी हुसैनाबाद, थाना लाइन बाजार बताया। उसके पास से 500 रुपये बरामद हुए। तीसरे आरोपी ने अपना नाम आकाश सिंह उर्फ हनी निवासी माधोपट्टी थाना जफराबाद तथा चौथे ने अपना नाम उदय प्रताप यादव निवासी बदलपुर कचगाँव थाना लाइन बाजार बताया। चारो के खिलाफ लाइनबाजार थाने में घटना के बाद से ही केस दर्ज था। पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
------------
प्रेमिका से मिलने पहुंचे दो युवकों की ग्रामीणों ने की पिटाई
सुईथाकला ।सरपतहा थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात अपने प्रेमिका से मिलने पहुंचे दो युवकों को बीती रात ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी।
करीब 3 किलोमीटर दूर दूसरे गांव से प्रेमी अपने एक साथी के साथ आधी रात को प्रेमिका के घर पहुंच गया। आरोप है कि दोनों एक कमरे में बात कर रहे थे उसी वक्त शक होने पर आस पास के कुछ लोग पहुंच गए। जब कमरा खुलवाया तो इसके पहले प्रेमिका ने अपने दोनों प्रेमी युवक को घर में रखे बड़े बॉक्स में छिपा दिया। लेकिन ग्रामीणों ने वहां सो दोनों को ढूंढ़ निकाला। परिवार और गांव के लोगों ने युवती को फटकार लगाई और दोनों की जमकर पिटाई कर छोड़ दिया। परिजनों की ओर से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई।