{"_id":"5708089e4f1c1b8c72c812d8","slug":"keshav-bjp-state-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"केशव को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाने से खुशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केशव को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाने से खुशी
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sat, 09 Apr 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्या को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर शुक्रवार को नगर कार्यालय पर पटाखे दागकर खुशी मनाते भाजपा कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केशव प्रसाद मौर्य को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने जगह जगह बैठक और सभाओं का अयोजन कर केशव प्रसाद को बधाई दी। मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय के अध्यक्षता में हुई बैठक में फूलपुर इलाहाबाद के सांसद केशव प्रसाद मौर्य पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी गई।
विज्ञापन
बधाई देने वालों में सांसद राम चरित्र निषाद, डा. केपी सिंह, विधायक सीमा द्विवेदी, मनीश शुक्ल, डा. रमांशकर पांडे. सूर्यप्रकाश सिंह मुन्ना, रवींद्र नारायण सिंह, राजेश श्रीवास्तव, राजवीर दुर्गवंशी, सुरेद्र सिंघानिया आदि थे।
विज्ञापन
उधर पंकज जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में अतुल जयासवाल, यूपी सिंह, विकास अग्रहरि, मुकेश साहू, संतोष, गोविंद, संजीव तिवारी, पार्थ मिश्र मौजूद थे। बदलापुर के मंडल अध्यक्ष गंगा प्रसाद सिंह के आवास पर हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बाटकर खुशी का इजहार किया। प्रदेष अध्यक्ष बनाए जाने पर केशव मौर्य को बधाई दी।
विज्ञापन