फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Kept in a hotel in Banaras, then taken to Jaunpur

Jaunpur News: बनारस के होटल में रखा, फिर ले गया था जौनपुर

Tue, 12 Mar 2024 10:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:28 AM IST
विज्ञापन
Kept in a hotel in Banaras, then taken to Jaunpur
सुरेरी (जौनपुर)। दिल्ली से नौवीं की छात्रा का अपहरण कर उसे बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। छात्रा को आरोपी दिल्ली से वाराणसी लाया था। कुछ दिन तक वाराणसी के होटलों में रहने के बाद वह उसे लेकर जौनपुर गया था। वहीं, गिरफ्तार आरोपी की करतूत से उसके परिजन स्तब्ध हैं।
विज्ञापन

जौनपुर के सरैया मुगौना गांव का मूल निवासी दीपक यादव कई वर्षों से परिवार के साथ दिल्ली में रहकर गाड़ियों की साफ-सफाई का काम करता है। तकरीबन 40 दिन पहले परिजनों को बिना बताए वह अपने घर से कहीं चला गया। परिजनों को जानकारी तब हुई जब दिल्ली पुलिस उसके आवास पहुंची। पुलिस ने बताया कि दीपक कक्षा नौ में पढ़ने वाली एक किशोरी का अपहरण कर गायब है। तभी से दिल्ली पुलिस के साथ ही दीपक के परिजन भी उसकी और किशोरी की खोजबीन में जुटे थे। दीपक के परिजनों को जानकारी मिली कि किशोरी जौनपुर के रामपुर बाजार स्थित किराये के एक मकान में रह रही है। इस पर दीपक के परिजन किशोरी को जौनपुर स्थित अपने पुश्तैनी आवास ले आए। उधर, दिल्ली पुलिस दीपक को गिरफ्तार कर ली थी। दिल्ली पुलिस शुक्रवार की देर रात आरोपी दीपक को लेकर सरैया मुगौना स्थित उसके पुश्तैनी आवास पहुंची। वहां से किशोरी को बरामद कर पुलिस उसे दिल्ली ले गई। उधर, इस संबंध में पूछने पर क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं उमाशंकर सिंह ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed