{"_id":"66831e3c5c636b8c0907b187","slug":"keep-the-height-of-tajiya-only-eight-to-12-feet-no-trees-will-be-cut-for-this-no-wires-will-be-removed-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-118103-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: आठ से 12 फीट ही रखें ताजिया की उंचाई, इसके लिए नहीं काटे जाएंगे कोई पेड़ न हटेंगे तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: आठ से 12 फीट ही रखें ताजिया की उंचाई, इसके लिए नहीं काटे जाएंगे कोई पेड़ न हटेंगे तार
विज्ञापन
मोहर्रम व सावन को देखते हुए शांति समिति की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी रविद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि ताजिया आठ से 12 फीट ऊंची हो। इसके लिए न तो कोई पेड़ काटा जाएगा और न ही तार हटाए जाएंगे।
डीएम ने कहा कि तहसील स्तर पर भी शांति समिति की बैठक तीन जुलाई तक करा ली जाए।मोहर्रम के दौरान ताजिया निकालने का रूट पूर्व की भांति ही निर्धारित होंगे, इसमें किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं होगा। ताजिया की ऊंचाई आठ से 12 फीट के बीच ही रहनी चाहिए। इस दौरान किसी भी हाल में पेड़ अथवा तार हटाने की कार्रवाई नहीं की जाएगी। विवादित स्थल के निपटारे के बाद ही ताजिये रखे जाएं। जिससे समुदायों में टकराव की स्थिति उत्पन्न न हो।
जहां कही भी ताजिया निकाले जाने है वहां पूर्व में ही ट्रैफिक, रूट डायवर्जन आदि की व्यवस्था पहले से ही कर ली जाए। डीजे का साउंड निर्धारित मानक के अनुसार ही रहना चाहिए। अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि कहीं भी लटकते हुए तार न पाए जाएं। आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि शराब की दुकानें तय समय पर बंद कराई जाएं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा ने कहा कि आदेशों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि ताजिया जुलूस में शस्त्रों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा। बैठक में एडीएम रामअक्षयबर चौहान, सीआरओ गणेश प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, सीएमओ डा.लक्ष्मी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।