फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Katmara bike rider from the train due to slight carelessness

थोड़ी सी लापरवाही से चलते ट्रेन से कटमरा बाइक सवार

Tue, 24 May 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Katmara bike rider from the train due to slight carelessness
जौनपुर। वाराणसी-सुल्तानपुर रेल प्रखंड पर सोमवार की रात लापरवाही के चलते एक बाइक सवार की जान चली गई। रेलवे क्रा सिंग के फाटक के नीचे से बाइक निकालकर जा रहा युवक सामने से आ रही ट्रेन की चपेट में आकर कटमरा। घटना के चलते काफी देर तक रेलवे क्रासिंग पर हड़कंप मचा रहा है। मृतक अपने साथियों के साथ एक बारात में शामिल होने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के कोहरौली गांव निवसी संजय यादव (30) सोमवार की रात अपने साथियों के साथ बारात में शामिल होने के लिए फतेहगंज जा रहा था। वह और उसके साथी अलग-अलग बाइक से थे। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक रात करीब साढ़े आठ बजे वाराणसी-सुल्तानपुर रेल प्रखंड से सुहेलदेव एक्सप्रेस गुजरने वाली थी। इसके चलते नईगंज रेलवे क्रा सिंग को गेटमैन ने बंद कर दिया। बावजूद इसके कई लोग गेट के नीचे और रेलवे लाइन के बगल से अपनी-अपनी बाइकों को आड़े-तिरझे करके ले आ-जा रहे थे। इसी तरह संजय भी अपनी बाइक से गेट के नीचे से निकालकर आगे रेलवे ट्रैक पर बढ़ा, वैसे ही ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रेन आगे जाकर कुछ देर के लिए खड़ी हुई। इंजन चेक होने के बाद वह गंतव्य के लिए रवाना हो गई। घटना के चलते रेलवे गेट खुलने के बाद भी हड़कंप मच गया। युवक के साथ बारात में जा रहे अन्य बाइक सवारों ने उसकी पहचान की और घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। दूसरी ओर सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव और क्षतिग्रस्त हुई बाइक को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि लापरवाही के कारण यह घटना हुई। घटना स्थल पर ही बाइक सवार की मौत हो गई थी।शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed