फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Kashi Express attendant stole jewellery worth lakhs in the name of keeping luggage safe.

Jaunpur News: काशी एक्सप्रेस के अटेंडेंट ने सामान सुरक्षित रखने के नाम पर उड़ाए लाखों के जेवर

Wed, 29 Apr 2026 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Kashi Express attendant stole jewellery worth lakhs in the name of keeping luggage safe.
बरईपार (जौनपुर)। रेलवे में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के दावों के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। काशी एक्सप्रेस (15017) के बी-2 कोच में सफर कर रही एक महिला ने कोच अटेंडेंट पर ही लाखों रुपये के जेवर चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी अटेंडेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरोली गांव निवासी काजल यादव अपनी जेठानी के साथ 22 अप्रैल को मुंबई से जंघई जंक्शन के लिए आ रही थीं। पीड़िता का आरोप है कि कोच अटेंडेंट शिवम गुप्ता ने सामान ज्यादा है कहकर उनके तीन बैग अपने पास रख लिए और बदले में 700 ऑनलाइन भी लिए। अटेंडेंट ने भरोसा दिलाया था कि वह जंघई स्टेशन पर सामान सुरक्षित उतरवा देगा। जंघई स्टेशन पर अटेंडेंट ने बैग तो वापस कर दिए लेकिन जब पीड़िता ने घर पहुंचकर बैग खोला, तो उसमें रखे सोने-चांदी के सारे जेवरात गायब थे। चोरी गए सामान में सोने का हार, चेन, झुमके, मंगलसूत्र, कंगन, अंगूठियां और चांदी के पायल-बिछिया शामिल हैं। पीड़िता के अनुसार, चोरी हुए जेवरों की कीमत लाखों में है। घटना के बाद पीड़िता ने सिकरारा थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी अटेंडेंट शिवम गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed