फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Kanpur actor becomes champion in wrestling worth five lakhs

Jaunpur News: पांच लाख की कुश्ती में कानपुर के अभिनायक बने चैंपियन

Wed, 27 Dec 2023 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Kanpur actor becomes champion in wrestling worth five lakhs
निगोह। बरसठी क्षेत्र के बघनरी गांव में मंगलवार को पूर्व प्रधान स्व. पारसनाथ सिंह की पुण्यतिथि पर विराट दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कानपुर के अभिनायक चैंपियन घोषित किए गए।
विज्ञापन

दंगल में कानपुर के अभिनायक पहलवान और ग्वालियर के जित्तू पहलवान के बीच सबसे बड़ा मुकाबला पांच लाख के इनाम पर हुआ। निर्धारित बीस मिनट से पूर्व ही जित्तू पहलवान चोटिल हो गए और लड़ने में असमर्थता जताई। रेफरी ने अभिनायक को दंगल का चैंपियन घोषित कर दिया। दंगल में जौनपुर, मेरठ, डीएलडब्ल्यू वाराणसी, झांसी, हरियाणा,गोरखपुर, सुल्तानपुर, नेपाल, प्रयागराज सहित विभिन्न प्रदेश के जिलों के पहलवानों का रोमांचक मुकाबला रहा। प्रतियोगिता में तीन जोड़ी महिला पहलवानों ने भी दांव-पेंच लगाए। विजयी पहलवानों को कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने किया। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने स्व. पारसनाथ सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मुंबई से चलकर आए ओलंपिक विजेता नरसिंह यादव भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार कुश्ती के प्रति दिलचस्पी नहीं ले रही है। यूपी में प्रतिभा की कमी नहीं है। वह अपनी चमक खोती जा रही है। सुविधाओं के अभाव में कई पहलवान, पहलवानी छोड़कर दूसरे व्यवसाय में लग गए हैं। आयोजकों ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर रमाशंकर सिंह, सतीश दीक्षित, पूर्व प्रमुख देवेंद्र बहादुर सिंह, प्रमुख राहुल सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि पंकज शुक्ला, दीपेंद्र सिंह, दिनेश प्रसाद तिवारी, भूमि विकास चेयरमैन अजय सिंह आदि उपस्थित रहे। आभार पुत्र राणा सिंह व सीमांत सिंह ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed