फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Kamakhya for five hours and Begumpura Express stopped for two and a half hours

पांच घंटे तक कामाख्या तो पौने दो घंटे तक रोकी गई बेगमपुरा एक्सप्रेस

Fri, 17 Jun 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Kamakhya for five hours and Begumpura Express stopped for two and a half hours
वाजिदपुर में विरोध में प्रदर्शन करते युवा व मौके पर तैनात पुलिस फोर्स। संवाद - फोटो : JAUNPUR
बदलापुर। कंट्रोल रूम की सूचना पर रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णा नगर के अधीक्षक मनोज कुमार यादव ने यात्रियों एवं ट्रेन की सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णा नगर पर शुक्रवार को जम्मू से चलकर वाराणसी जाने वाली ट्रेन संख्या 12238 डाउन बेगमपुरा एक्सप्रेस तथा आंबेडकरनगर से कामाख्या जाने वाली 19305 डाउन कामाख्या एक्सप्रेस को रोकवा दिया। बेगमपुरा को 10.34 तो कामाख्या को 9.15 बजे सुबह रोकी गई। रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णानगर पर दोनों ट्रेनों का स्टापेज नहीं है। दोनों एक्सप्रेस ट्रेनों के रोकने के बाबत पूछने पर स्टेशन अधीक्षक मनोज यादव ने बताया कि कंट्रोल रूम के आदेश पर ट्रेनों को रोका गया था।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से यह जानकारी दी गई कि वाराणसी और जौनपुर में अग्निपथ भर्ती योजना से आक्रोशित छात्रों एवं बेरोजगारों द्वारा ट्रेनों पर आगजनी और पथराव जैसी घटना को अंजाम दिया जा रहा है। ट्रेन एवं यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर बेगमपुरा एक्सप्रेस व कामाख्या एक्सप्रेस को रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णानगर पर रोक दिया जाना उचित है। रेल कंट्रोल रूम के आदेश पर दोनों ट्रेनों को तब तक के लिए स्टेशन पर रोका गया, जब तक कंट्रोल रूम ने ट्रेन आगे चलाने की अनुमति नहीं दी। कंट्रोल रूम की अनुमति के बाद बेगमपुरा एक्सप्रेस को 12:15 पर रेलवे स्टेशन श्री कृष्णा नगर से आगे के लिए रवाना कर दिया गया। कामाख्या एक्सप्रेस को पांच घंटे के बाद यानी 2:02 पर स्टेशन अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस प्रकार, बेगमपुरा एक्सप्रेस को पौने 2 घंटे के बाद तथा कामाख्या एक्सप्रेस को 5 घंटे बाद रवाना किया गया। इस दौरान यात्री भूख, प्यास से बिलबिला उठे। परिवार के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों के सामने तो भारी जलालत उठानी पड़ी। नवजात बच्चों को स्टेशन पर दूध तक नसीब नहीं हो पाया। वातानुकूलित यान के यात्री रिशु कुमार सिंह, सुशील गुप्ता, धीरज सेठ, सोनाली और सृष्टि आदि ने बताया कि हमलोगों ने वातानुकूलित यान में रिजर्वेशन करवाया है। ट्रेन रुकने के दौरान एसी का कनेक्शन ही काट दिया गया। रेल महकमा ने हम यात्रियों के साथ खिलवाड़ किया है। लोगों ने बताया कि रेल महकमा की इस लापरवाही की शिकायत रेल महकमा के उच्चाधिकारियों से की जाएगी। कंट्रोल रूम से आई सूचना के बाद स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार यादव ने सुरक्षा की दृष्टिकोण से बदलापुर पुलिस के सीयूजी नंबर पर फोन कर घटना के बाबत प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह से घटना की जानकारी दी। प्रकरण को संजीदगी से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह भी भारी पुलिस बल के साथ स्टेशन पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed