फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Kabaddi Kerakt first girl group

कबड्डी बालिका वर्ग में केराकत अव्वल

Sat, 13 Dec 2014 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 13 Dec 2014 11:17 PM IST
विज्ञापन
Kabaddi Kerakt first girl group
इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को शनिवार को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव ने खिलाड़ियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


 इससे पहले वेटलिफ्टिंग 50 किलो भार वर्ग में रंजीत यादव को पहला, स्वप्निल सिंह को दूसरा और सोनू यादव को तीसरा स्थान मिला।


 56 किलो भार वर्ग में अनूप यादव को पहला, अवधेश को दूसरा स्थान मिला। 62 किलो भार वर्ग में आशीष को पहला, प्रबुद्ध कुमार को दूसरा स्थान मिला।

 वालीबाल में बरसठी को पहला, सुजानगंज को दूसर, महराजगंज को तीसरा स्थान मिला। डिस्कस थ्रो में मदन चंद्र बिंद को पहला, अमित यादव को दूसरा, शिवनायक को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन


गोला फेंक मेें अमित यादव प्रथम, अनूप यादव दूसरे, शिवनायक तीसरे स्थान पर रहे। कबड्डी बालिका वर्ग में केराकत को पहला, मुफ्तीगंज को दूसरा और मड़ियाहूं को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बालक वर्ग में रामनगर पहले स्थान पर रहा। करंजाकला को दूसरा और केराकत को तीसरा स्थान मिला। कुश्ती 42 किलो भार वर्ग में नेसुढी को पहला, सुजीत को दूसरा और धीरज को तीसरा स्थान मिला।


 46 किलो भार वर्ग में अंकुर को पहला, अजय को दूसरा और इंद्रजीत को तीसरा स्थान मिला। 50 किलो भारवर्ग में आल्हा यादव को पहला, सौरभ यादव को दूसरा, कृष्ण कुमार को तीसरा स्थान मिला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed