{"_id":"3c86acd5b5414f5ecc1c671396ae7d47","slug":"just-pick-clashed-driver-deck-hand-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से भिड़ी पिकअप चालक, खलासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से भिड़ी पिकअप चालक, खलासी की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Mon, 02 Feb 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदवक थानाक्षेत्र के रामगढ़ गांव के समीप सोमवार को वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर ट्रक को ओवरटेक कर रहे पिकअप की सामने से आ रही रोडवेज बस से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप के चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसमें सवार वाराणसी के चोलापुर थाने पर तैनात सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। सिपाही को बीएचयू में भर्ती कराया गया है।
अंबेडकर नगर डिपो की अनुबंधित बस सोमवार को आजमगढ़ से वाराणसी जा रही थी। सुबह सात बजे के आसपास चंदवक थाने के रामगढ़ गांव के समीप आजमगढ़ की तरफ जा रही पिकअप से बस की जबर्दस्त टक्कर हो गई। बताते हैं कि घटना के समय पिकअप एक ट्रक को ओवरटेक कर रही थी, उसी समय सामने से रोडवेज बस आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आजमगढ़ के अतरौलिया निवासी रानू निषाद (30) पुत्र चंद्रिका निषाद और अतरौलिया के लोहिया नगर निवासी खलासी मुश्ताक अहमद (22) पुत्र दारुन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
वे दोनों एक शादी के उपहार का सामान वाराणसी पहुंचाकर लौट रहे थे। इसी बीच चोलापुर थाने पर तैनात सिपाही अश्वनी कुमार तिवारी भी चंदवक में रह रहे अपने परिवार से मिलने के लिए पिकअप में सवार हो गए।
विज्ञापन
हादसे में सिपाही को गंभीर चोट आई है।
बीएचयू में भर्ती सिपाही की हालत नाजुक बताई गई। घटना के बाद रोडवेज का चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।