फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Journalists demonstrated over paper leak, submitted memorandum

पेपर लीक को लेकर पत्रकारों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Sat, 09 Apr 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Journalists demonstrated over paper leak, submitted memorandum
जौनपुर। पेपर लीक मामले को लेकर शुक्रवार को पत्रकारों ने उपजिलाधिकारी केराकत कार्यालय के बाहर बलिया जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

पत्रकार संघ केराकत की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में लगातार मीडियाकर्मियों पर हिंसक घटनाएं हो रही हैं। राजनेता, प्रशासन और पुलिस प्रशासन दबाव बनाने के लिए मीडियाकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करा रहे हैं। मीडियाकर्मियों के प्रति संवेदनशील रहने का प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का स्पष्ट आदेश है, लेकिन इसके बाद भी उत्पीड़न किया जा रहा है। इस प्रकरण की जांच कराने, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग भी ज्ञापन में की गई है। इस मौके पर पत्रकार संघ केराकत तहसील इकाई के अध्यक्ष अमित सिंह, महामंत्री केतन विश्वकर्मा, आरिफ अंसारी, दिलीप विश्वकर्मा, प्रवीन कुमार, फिरोज अंसारी, अवनीश वर्मा, पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed