फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Joint Struggle Committee took vows , performances

संयुक्त संघर्ष समिति ने भरी हुंकार, प्रदर्शन

Tue, 10 Feb 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, जौनपुर, अमर उजाला
ब्यूरो, जौनपुर, अमर उजाला Updated Tue, 10 Feb 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Joint Struggle Committee took vows , performances
आम जन की समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को वामपंथी दलों ने संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय पर हुंकार भरी।
विज्ञापन


एफडीआई, भ्रष्टाचार के विरोध और किसानों-मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए संयुक्त वामपंथी संघर्ष समिति के बैनर तले सड़क पर उतरे कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। इससे पहले रैली निकालकर कार्यकर्ताओं ने शहर में भ्रमण किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई।


केंद्र सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए संयुक्त वामपंथी संघर्ष समिति के बैनर तले सीपीआई, सीपीआई (एम), एसयूसीआई (कम्युनिस्ट), फारवर्ड ब्लाक, आरएसपी और सीपीआईएमएल लिबरेशन ने रैली निकालकर धरना-प्रदर्शन किया। रैली पालीटेक्निक चौराहे से निकाली गई।
विज्ञापन


 इसमें शामिल कार्यकर्ता लाल झंडे और बैनर लिए हुए थे और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर में भ्रमण किया। रैली रुहट्टा, ओलंदगंज होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना एवं सभा के रूप में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 सभा की अध्यक्षता वामपंथी दलों के अध्यक्ष मंडल में शामिल जगदीश चंद्र अस्थाना, कल्पनाथ गुप्त, किरन शंकर सिंह, गोपालमणि त्रिपाठी आदि ने की।

 वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण अध्यादेश लाने के खिलाफ नाराजगी जताई। उनका कहना था कि महंगाई में कोई कमी नहीं हुई। कालाधन अभी देश में सरकार नहीं ला पाई। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को राष्ट्रपति को संबोधित नौ सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन भी दिया। सभा को जयलाल सरोज, इंद्रजीत पाल, नीरज श्रीवास्तव, प्रमोद शुक्ल, रवि शंकर मौर्या, महेंद्र मौर्या, सुभाष पटेल, जयप्रकाश सिंह, ऊदल, विजय प्रताप सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed